{"_id":"5e92b3588ebc3e76a209264f","slug":"himachal-pradesh-board-of-school-education-release-10th-and-12th-results-three-papers-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh Board: तीन पेपर हैं बाकी, फिर भी जारी कर सकता है यह बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Himachal Pradesh Board: तीन पेपर हैं बाकी, फिर भी जारी कर सकता है यह बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
Sun, 12 Apr 2020 11:53 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Himachal Pradesh Board: देश कोरोना वायरस के कहर के कारण लॉकडाउन है। इस वजह से जहां सभी शैैक्षिक कार्य स्थगित हैं, वहींं हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Himachal Pradesh Board) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के 12वीं कक्षा के तीन पेपर की परीक्षाएं अभी तक नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि 10वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन लॉकडाउन से पहले ही हो चुका था और 12वीं कक्षा के सिर्फ तीन विषय के पेपर बाकी रह गए थे। उन्होंने ने आगे कहा कि 12वीं के बाकी रह गए पेपरों के बारे में अभी निर्णय नहीं किया गया है। लेकिन इस बीच 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम तैयार करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार इस बात से सहमत है कि शिक्षक पेपर का मुल्यांकन अपने घरों से ही करें। डॉ सुरेश ने कहा कि परिमाण अगले 50 दिनों में तैयार किए जाएंगे। बता दें, हिमाचल सरकार ने लॉकडाउन के चलते 9वीं और 11वीं के छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
आधिकरिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - ICMAI: कैंपस प्लेसमेंट गतिविधियों को किया स्थगित, जानें पूरी जानकारी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X