HBSE: 1990 से 2024 तक पास छात्रों मिला अपने अंकों में सुधार करवाने का मौका, हरियाणा बोर्ड ने शुरू की सुविधा
HBSE Marks Improvement 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 1990 से 2024 तक सीनियर सेकेंडरी परीक्षा पास छात्रों के लिए अंक सुधार का अवसर दिया है। आवेदन 31 अक्तूबर से शुरू होकर 15 नवंबर 2025 तक लिए जाएंगे। शुल्क 10,000 रुपये तय किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HBSE Marks Improvement 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने छात्रों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए उन विद्यार्थियों के लिए एकमुश्त अवसर की घोषणा की है, जिन्होंने मार्च 1990 से मार्च 2024 के बीच सीनियर सेकेंडरी (एकेडमिक और ओपन स्कूल) परीक्षा उत्तीर्ण की है। ये छात्र अब अपने अंकों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
15 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2025 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को 15 नवंबर 2025 तक आवेदन करना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अंक सुधार योजना से जुड़ी मुख्य बातें:
- आवेदन शुल्क: 10,000 रुपये (एकमुश्त शुल्क)
- सुधार के लिए पात्र विषय: अधिकतम दो विषय
- आवश्यक दस्तावेज: पास सर्टिफिकेट की स्वप्रमाणित प्रति, जिसे किसी राजपत्रित अधिकारी या किसी सरकारी/मान्यता प्राप्त निजी स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित किया गया हो
- आवेदन का तरीका: केवल ऑनलाइन माध्यम से
यह पहल हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. (प्रो.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर और सचिव मुनीश शर्मा (आईएएस) द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से घोषित की गई। यह योजना पुराने छात्रों के लिए अपने शैक्षणिक रिकॉर्ड सुधारने और करियर व उच्च शिक्षा के अवसर मजबूत करने का एक दुर्लभ मौका है।
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करें और सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करें, क्योंकि देर से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X