Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Hbse Haryana Board 12th Result Out 2025 How to Recheck Result if Lower Marks Know All Details in Hindi

Haryana Board: 12वीं में उम्मीद से कम आए हैं नंबर...? पुनर्मूल्यांकन के लिए करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स

Tue, 13 May 2025 10:57 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 13 May 2025 10:57 AM IST
सार

Haryana Board 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 12वीं की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है। कई छात्रों के नंबर उनकी उम्मीद से कम आए हैं, जिसके चलते ऐसे छात्र परेशान हैं। यदि आपके भी नंबर कम आए हैं तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए।
 

विज्ञापन
Hbse Haryana Board 12th Result Out 2025 How to Recheck Result if Lower Marks Know All Details in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BSEH Haryana Board 12th Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 85.66% रहा है, जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि, कई छात्रों के नंबर उनकी उम्मीद से कम आए हैं, जिसके चलते अब रीचेक यानी पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रोल कोड, आवेदन संख्या जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस वर्ष कुल 2,27,585 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी, जिसमें से 1,95,429 छात्र पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.48% रहा जबकि लड़कों का 81.46%। सबसे ज्यादा पास प्रतिशत निजी स्कूलों का रहा, जहां 94% छात्र पास हुए।

विज्ञापन

उम्मीद से कम नंबर आए? ऐसे करें पुनर्मूल्यांकनिंग के लिए आवेदन

अगर आपको लगता है कि आपके अंक आपकी मेहनत के मुताबिक नहीं हैं, तो आप बोर्ड से कॉपी की फोटो कॉपी या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फोटो कॉपी के लिए आवेदन: परिणाम घोषित होने की तारीख से 20 दिनों के भीतर आवेदन किया जा सकता है।
पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन: फोटो कॉपी प्राप्त होने के बाद तय समयसीमा में किया जा सकता है।

इन दोनों के लिए ऑनलाइन आवेदन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन शुल्क भी निर्धारित है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

किन्हें जरूर करवाना चाहिए पुनर्मूल्यांकन?

  • जिन छात्रों को नंबर उम्मीद से काफी कम मिले हैं
  • जिन विषयों में पासिंग मार्क्स के आसपास अंक आए हैं
  • या जिनका कुल प्रतिशत मनचाही कटऑफ से थोड़ा कम है


बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, छात्र रिजल्ट से संबंधित किसी भी गड़बड़ी की जिम्मेदारी स्वयं सुनिश्चित करें। अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed