फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HBSE Haryana Board 12th Result 2020 Declared, check at official website

HBSE 12th Result 2020: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का परिणाम, 80.34 प्रतिशत छात्र हुए पास

Tue, 21 Jul 2020 06:05 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 21 Jul 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
HBSE Haryana Board 12th Result 2020 Declared, check at official website

HBSE 12th Result 2020 : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने 21 जुलाई, 2020 को कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में 2.25 लाख छात्रों ने भाग लिया था। वे विद्यार्थी जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 83.34 प्रतिशत छात्र सफल हुए। वहीं पिछले साल पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 74.48 था। इस बार 2019 के मुकाबले लगभग 9 प्रतिशत छात्र ज्यादा सफल हुए।
विज्ञापन


लड़कियों का सफलता प्रतिशत लड़कों के मुकाबले ज्यादा रहा। 12वीं कक्षा के परिणाम में 86.30 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 75.06 रहा। इस बार हरियाणा बोर्ड छात्रों को डिजीलॉकर ऐप के जिरिए डिजिटिल मार्कशीट प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 12वीं कक्षा के रिजल्ट में पंचकूला जिला छात्रों के पास प्रतिशत में प्रथम स्थान पर रहा। पंचकूला का छात्र सफलता प्रतिशत 90.01 प्रतिशत रहा। जबकि जींद और यमुनानगर क्रमश: 86.53 प्रतिशत और 85.92 पास प्रतिशत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं सबसे कम छात्र सफलता प्रतिशत वाले जिलों में रोहतक 71.90 तथा सोनीपत 71.83 प्रतिशत रहे।


हरियाणा बोर्ड 12 वीं का परिणाम ऐसे करें चेक :

चरण 1 : छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।
चरण 2 : उसके बाद डाउनलोड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : छात्र मांगी गई पंजीकरण संख्या, रोल नंबर आदि दर्ज करें।
चरण 4 : अब छात्र का  परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5 : इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट आउट लें।

ये पढ़ें- KVS Admissions 2020: केंद्रीय विद्यालय संगठन में पहली कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed