HBSE 10th Compartment Result: हरियाणा बोर्ड 10वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट घोषित; फटाफट इस लिंक से करें चेक
HBSE Class 10th Compartment Result 2025 OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाकर तुरंत अपना परिणाम चेक और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HBSE Class 10th Compartment Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। सेकेंडरी कंपार्टमेंट रिजल्ट का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर सक्रिय कर दिया गया है। छात्र यहां से अपना रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर या नाम, माता का नाम, पिता का नाम या पंजीकरण संख्या दर्ज कर लॉगिन करना होगा। इसके बाद वे अपना HBSE 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
कंपार्टमेंट परीक्षा के अंक ही होंगे अंतिम
हरियाणा बोर्ड के कंपार्टमेंट एग्जाम में छात्रों को जितने अंक मिलेंगे, वही उनके अंतिम अंक माने जाएंगे। सभी छात्रों की संशोधित ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल भेजी जाएगी, जिसे वे अपने क्लास टीचर या प्रिंसिपल से प्राप्त कर सकते हैं। संभव है कि नई मार्कशीट लेने के लिए छात्रों को मुख्य परीक्षा की पुरानी मार्कशीट स्कूल में जमा करनी पड़े।
इस दिन हुई परीक्षा
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट 2025 परीक्षाएं 5 से 14 जुलाई तक आयोजित की गई थीं। इस साल कुल 2,71,499 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 2,51,110 का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में 2,42,250 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.06% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 91.07% रहा। छात्राओं ने छात्रों से 2.99% अधिक पास प्रतिशत हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद मेन वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।
- NEWS सेक्शन में जाकर Result के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर या नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सर्च रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X