फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HBSE Class 10, 12 Compartment Exam 2026 Datesheet Released, Exams Begin from July 9

HBSE Compartment Exam 2026: नौ जुलाई से 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षाएं, हरियाणा बोर्ड ने जारी की डेटशीट

Tue, 16 Jun 2026 06:08 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 16 Jun 2026 06:08 PM IST
सार

HBSE Class 10, 12 Compartment Exam 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10 और 12 की कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय तथा प्रदर्शन सुधार (EIOP) परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 12 की परीक्षाएं 9 जुलाई को आयोजित होंगी, जबकि कक्षा 10 की परीक्षाएं 10 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक चलेंगी।
 

विज्ञापन
HBSE Class 10, 12 Compartment Exam 2026 Datesheet Released, Exams Begin from July 9
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा HBSE Gate - फोटो : संवाद

विस्तार

HBSE Class 10, 12 Compartment Exam 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड  (HBSE) ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और प्रदर्शन सुधार परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने सप्लीमेंट्री या इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत डेटशीट देख सकते हैं।

विज्ञापन

एक ही शिफ्ट में होंगी सभी परीक्षाएं

बोर्ड के अनुसार कक्षा 10 और 12 की सभी कंपार्टमेंट तथा अतिरिक्त विषय परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से आयोजित होंगी। अधिकांश परीक्षाओं का समय शाम 5 बजे तक रहेगा, जबकि कुछ विषयों की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 जुलाई को 12वीं की परीक्षा

हरियाणा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) कंपार्टमेंट और अतिरिक्त विषयों की परीक्षा 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं एक ही दिन में आयोजित होंगी।

तिथि समय विषय
09 जुलाई 2026 (गुरुवार) 02:00 PM – 05:00 PM अंग्रेजी कोर, अंग्रेजी वैकल्पिक, राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, लेखा शास्त्र, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, गणित, संस्कृत, उर्दू, हिंदी कोर, हिंदी वैकल्पिक, बिजनेस स्टडीज, भूगोल, मनोविज्ञान, पंजाबी
09 जुलाई 2026 (गुरुवार) 02:00 PM – 04:30 PM कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा, बायोटेक्नोलॉजी, गृह विज्ञान, कृषि, दर्शनशास्त्र, नृत्य, ललित कला, संगीत (हिंदुस्तानी गायन), संगीत (वाद्य), रिटेल (NSQF), ऑटोमोटिव (NSQF), प्राइवेट सिक्योरिटी (NSQF), IT-ITES (NSQF), हेल्थकेयर (NSQF), फिजिकल एजुकेशन (NSQF), ब्यूटी एंड वेलनेस (NSQF), बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (NSQF), अपैरल एवं होम फर्निशिंग (NSQF), ऑफिस सेक्रेटरिएट एवं स्टेनोग्राफी

 

विज्ञापन

10वीं की परीक्षाएं 10 जुलाई से

तिथि दिन समय विषय
10 जुलाई 2026 शुक्रवार 02:00 PM – 05:00 PM अंग्रेजी
13 जुलाई 2026 सोमवार 02:00 PM – 05:00 PM गणित (स्टैंडर्ड), गणित (बेसिक)
14 जुलाई 2026 मंगलवार 02:00 PM – 05:00 PM हिंदी
15 जुलाई 2026 बुधवार 02:00 PM – 05:00 PM सामाजिक विज्ञान
16 जुलाई 2026 गुरुवार 02:00 PM – 05:00 PM विज्ञान
17 जुलाई 2026 शुक्रवार 02:00 PM – 05:00 PM पंजाबी, संस्कृत व्याकरण (आर्य पद्धति गुरुकुल), संस्कृत व्याकरण (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ)
18 जुलाई 2026 शनिवार 02:00 PM – 05:00 PM संस्कृत, उर्दू, संस्कृत साहित्य (आर्य पद्धति गुरुकुल)
18 जुलाई 2026 शनिवार 02:00 PM – 04:30 PM IT & ITES (NSQF), गृह विज्ञान, ड्राइंग, कृषि, कंप्यूटर साइंस, पशुपालन, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा, संगीत (हिंदुस्तानी गायन)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed