फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HBSE Board 10th Result 2025 Out Check Haryana BSEH High School Percentage and Topper Marks

BSEH Haryana Board 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित; bseh.org.in पर तुरंत चेक नतीजे

Sat, 17 May 2025 01:06 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 17 May 2025 01:06 PM IST
सार

BSEH Haryana Board 10th Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।  

विज्ञापन
HBSE Board 10th Result 2025 Out Check Haryana BSEH High School Percentage and Topper Marks
BSEH Haryana Board 10th Result 2025 OUT - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BSEH Haryana Board 10th Result 2025 OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी  (HBSE) ने कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट के साथ टॉपर की सूची, पास प्रतिशत और अन्य विवरण भी साझा किए गए है। परीक्षा में शामिल लाखों परीक्षार्थी अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष की परीक्षा में पहली रैंक पर चार छात्रों ने समान अंक हासिल किए हैं। रोहित, माही, रोमा और तानिया ने प्रत्येक ने 497 अंक प्राप्त कर यह स्थान साझा किया है।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर छह छात्र हैं, जिन्होंने समान रूप से 496 अंक हासिल किए हैं। इनमें अक्षित सहरावत, योगेश, रिंकू, दिव्यांशी, सुनयना और दीक्षा शामिल हैं।

तीसरे स्थान पर दस छात्र शामिल हैं, जिन्होंने 495 अंक प्राप्त किए हैं। निधि, मानसी, रामा, अक्षिता, गर्विता, खुशबू, खुशी, मेघा, जीना चौहान और इशु ने इस स्थान पर कब्जा जमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

92.49% परीक्षार्थी उत्तीर्ण, छात्राओं ने मारी बाजी

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में कुल 2,71,499 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 2,51,110 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए। इस प्रकार कुल पास प्रतिशत 92.49% रहा। वहीं 5,737 परीक्षार्थियों को एसेंशियल रिपीट (E.R.) की श्रेणी में रखा गया है। छात्राओं ने 94.06% पास प्रतिशत हासिल कर 91.07% पास प्रतिशत प्राप्त करने वाले छात्रों से 2.99% बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 73.08% दर्ज किया गया।

Haryana Board Result: इस दिन हुई परीक्षा

इस वर्ष हरियाणा बोर्ड (HBSE) की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। 

HBSE 10th Result 2025: पिछले साल कैसा रहा प्रदर्शन

अगर पिछले वर्ष की बात करें, तो 2024 में 10वीं का परिणाम 13 मई को घोषित किया गया था। पिछले साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 95.22% रहा था। इसमें लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां उनका पास प्रतिशत 96.32% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.22% दर्ज किया गया था। 

HBSE 10th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के विद्यार्थी अपनी मार्कशीट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "10वीं कक्षा का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • फिर "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड या सेव कर लें। 

HBSE 10th Result 2025: डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट

  • इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉगइन करें।
  • अब लिस्ट से 'हरियाणा बोर्ड स्कूल एजुकेशन' सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद 'HBSE 10वीं मार्कशीट' का चयन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखाई देगी।
  • एचबीएसई 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करके इसे सेव करके रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed