{"_id":"60c319058ebc3e59b4438d96","slug":"hbse-10th-result-haryana-board-10th-result-2021-released-know-how-to-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"HBSE 10th Result 2021: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 5 चरणों के जरिए ऐसे देखें परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HBSE 10th Result 2021: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 5 चरणों के जरिए ऐसे देखें परिणाम
Fri, 11 Jun 2021 03:04 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 11 Jun 2021 03:04 PM IST
सार
- हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
- विद्यार्थी अपना दसवीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के जरिए देख सकते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) ने शुक्रवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया।दसवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। दसवीं कक्षा के छात्र हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। ऐसे में इस साल दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया गया है। करीब 3 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए बोर्ड ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही थर्ड पार्टी वेबसाइट के जरिए भी दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं। इससे पहले सूबे में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 20 अप्रैल एवं 22 अप्रैल से शुरू होने वाली थी, लेकिन उस वक्त इनको स्थगित कर दिया गया था और बाद में बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
वेबसाइट जिनके जरिए विद्यार्थी देख सकते हैं दसवीं का रिजल्ट
-bseh.org.in
-indiaresults.com
-examresults.net
ऐसे चेक करें हरियाणा बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट
पहला चरण -सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
दूसरा चरण- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in है।
तीसरा चरण- यहां होम पेज पर आपको दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
चौथा चरण- जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा।
पांचवां चरण- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इस तरह आप अपना दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X