{"_id":"5f0896258ebc3e63b956e698","slug":"hbse-10th-result-2020-available-on-website-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"HBSE 10th Result 2020: कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम हुए घोषित, 64.59 फीसदी छात्र हुए पास","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HBSE 10th Result 2020: कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम हुए घोषित, 64.59 फीसदी छात्र हुए पास
Fri, 10 Jul 2020 10:07 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
HBSE Result 2020
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (Board of School Education, Haryana) ने आज कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र मार्च में आयोजित हुई परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबासाइट bseh.org.in है। इसके अलावा छात्र अपने परिणाम results.bseh.org.in पर भी देख सकते हैं। इस साल, बोर्ड परीक्षाओं में 3.7 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं। ये परीक्षा 4 मार्च, 2020 से 27 मार्च, 2020 तक आयोजित की गई थी।
इस साल हरियाणा बोर्ड परीक्षा में 64.59 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। छात्राओं के इस परीक्षा में 69.86 फीसदी अंक आए। वहीं छात्रों के 60.27 प्रतिशत अंक आए। बता दें कि इस साल लड़कियों ने 9.59 फीसदी की बढ़त हासिल की। अगर स्वयंपाठी परीक्षा के परिणामों की बात करें तो इस साल 62.38 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
विज्ञापन
इस साल हरियाणा बोर्ड परीक्षा में 64.59 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। छात्राओं के इस परीक्षा में 69.86 फीसदी अंक आए। वहीं छात्रों के 60.27 प्रतिशत अंक आए। बता दें कि इस साल लड़कियों ने 9.59 फीसदी की बढ़त हासिल की। अगर स्वयंपाठी परीक्षा के परिणामों की बात करें तो इस साल 62.38 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
विज्ञापन
HBSE 10th Result: ऐसे चेक करें-
- सबसे पहले छात्र बीएसईएच की आधिकारिक साइट results.bseh.org.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध एचबीएसई रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम को अच्छे से देखें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्डकॉपी संभालकर रखें।
विज्ञापन
अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X