{"_id":"5c2310e7bdec2256ec3cff6a","slug":"haryana-teacher-eligibility-test-htet-admit-card-released-know-how-to-download","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HTET परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HTET परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रही पूरी जानकारी
Wed, 26 Dec 2018 10:56 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
Haryana Teacher Eligibility Test (HTET) राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी), बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से या फिर htetonline.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
आपको बता दें कि HTET तीन स्तरों के लिए 5 और 6 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे होगी। कुछ उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। इन उम्मीदवारों को वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और आवश्यक दस्तावेज 29 दिसंबर तक अपलोड करना चाहिए। इन उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 24 घंटे के भीतर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
HTET एक पात्रता परीक्षा है जो हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के रूप में भर्ती के लिए अनिवार्य है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि शिक्षक के रूप में भर्ती किए गए व्यक्ति के पास प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तरों पर शिक्षण की चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक योग्यता और क्षमता है।
अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X