HPSC HCS Prelims Result 2022: हरियाणा एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, यहां चेक करें अपना रिजल्ट
HPSC HCS Prelims Result 2022 Out: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार, नौ जून को प्रारंभिक परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
HPSC HCS Prelims Result 2022 Out: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार, नौ जून को प्रारंभिक परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in से परिणाम चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए परिणाम की पीडीएफ फाइल यहां उपलब्ध कराई जा रही है।
हरियाणा एचसीएस (हरियाणा सिविल सेवा) कार्यकारी शाखा और अन्य संबद्ध सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा - 2022 का आयोजन 21 मई, 2023 को किया गया था। योग्य उम्मीदवारों को HCS (Ex.Br.) और अन्य संबद्ध सेवाओं की मुख्य परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना है।
जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर सूची में उल्लेखित हैं, वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करने के अधीन हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और अन्य संबद्ध सेवाओं की मुख्य परीक्षा के लिए योग्य हैं।
HPSC HCS प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 ऐसे करें डाउनलोड
-
उम्मीदवार सबसे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- hpsc.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर Results टैब पर क्लिक करें। -
“HCS (Ex. Br.) और अन्य संबद्ध सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा - 2022 के पदों के लिए परिणाम” पर क्लिक करें। -
एचपीएससी एचसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर देखें और रिजल्ट डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X