फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Public Service Commission released the mains exam schedule

HPSC HCS 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग एचसीएस मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी, देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 20 Oct 2022 01:43 PM IST
सौरभ पांडे जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Thu, 20 Oct 2022 01:43 PM IST
सार

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने HPSC HCS 2021 मेंस परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र आयोग की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Haryana Public Service Commission released the mains exam schedule
HPSC HCS 2021 mains Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

HPSC HCS 2021 Main Exam Schedule Out: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने HPSC HCS 2021 मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है वे ही इस परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे। उम्मीदवार परीक्षा का पूरा कार्यक्रम हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

HPSC HCS मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 29 अक्तूबर और 01 नवंबर, 2022 को किया जा रहा है। यह परीक्षा पंचकूला में आयोजित होगी। वे उम्मीदवार जिन्होंने जुलाई 2022 में आयोजित HPSC HCS 2021 प्रीलिम्स परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर लिया था, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

156 पदों के लिए हो रही परीक्षा

HPSC HCS 2021 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 09 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया गया था। इस भर्ती परीक्षा का उद्देश्य राज्य सरकार के विभागों में खाली पड़े 156 पदों को भरना है। जिनके लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। आधिकारिक अपडेट के मुताबिक 22 अक्तूबर, 2022 तक डिजिटल एडमिट कार्ड जारी हो सकता है।  
 

विज्ञापन

एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी रखें उम्मीदवार 

आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखना होगा। साथ ही उसे परीक्षा केंद्र पर भी अपने साथ रखना होगा। जिससे उनके सत्यापन में कोई परेशानी न हो।  
 

HPSC HCS मुख्य परीक्षा कार्यक्रम

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    शनिवार, 29 अक्तूबर, 2022 को साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    शनिवार, 29 अक्तूबर, 2022 को दोपहर दो बजकर 30 मिनट से पांच बजकर 30 मिनट तक हिंदी की परीक्षी होगी। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    मंगलवार, एक नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से ग्यारह बजे तक अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    मंगलवार, एक नवंबर को दोपहर दो बजकर 30 मिनट से पांच बजकर 30 मिनट तक ऑप्शनल विषय की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed