Haryana NEET UG Counselling 2025: राउंड-2 के लिए शेड्यूल जारी, आज से पंजीकरण शुरू; जानें फीस और सीट आवंटन तिथि
NEET UG Round 2 Registration: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 का राउंड 2 शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आज, 11 सितंबर 2025 से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 सितंबर तय की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Haryana NEET UG Counselling 2025: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आज, 11 सितंबर 2025 से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार पंडित बी.डी. शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक की आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर 14 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राउंड 2 में वे उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिली थी, जिन्होंने सीट ज्वाइन नहीं की थी, या फिर अपनी मौजूदा सीट को अपग्रेड करना चाहते हैं।
Haryana NEET Counselling 2025: सीट आवंटन तिथि
हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 की प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण तिथियां तय कर दी गई हैं। पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2025 है। प्रवेश की अंतिम ज्वाइनिंग तिथि 24 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
- पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2025
- प्रोविजनल सीट आवंटन: 16 सितंबर 2025
- आपत्तियां दर्ज करने व निपटान के बाद उसी दिन अंतिम सीट आवंटन सूची जारी होगी।
- चयनित उम्मीदवारों को 16 से 20 सितंबर तक ऑनलाइन प्रोविजनल ट्यूशन फीस जमा करनी होगी।
- दस्तावेज सत्यापन: 21 से 23 सितंबर 2025
- प्रोविजनल एडमिशन लेटर डाउनलोड: 21 से 24 सितंबर 2025
- अंतिम ज्वाइनिंग तिथि: 24 सितंबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
Haryana NEET UG Counselling 2025: फीस डिटेल्स
हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सुरक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य है। राज्य कोटा (सरकारी और निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेज) की सीटों के लिए यह शुल्क 10,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि आरक्षित श्रेणी जैसे SC, SCD, BCA, BCB, EWS और PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल 5,000 रुपये है। वहीं, यदि कोई अभ्यर्थी प्रबंधन कोटा (निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय) में प्रवेश लेना चाहता है, तो उसे 1 लाख रुपये का शुल्क जमा करना होगा। ध्यान देने योग्य है कि जो उम्मीदवार निर्धारित सुरक्षा राशि का भुगतान नहीं करेंगे, उन्हें राउंड 2 की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अयोग्य माना जाएगा।
कमेंट
कमेंट X