फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Haryana HTET Result 2022 Declared at bseh.org.in know How to Check Sarkari Bharti Result

HTET Result 2022 Out: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम रिकॉर्ड 15 दिन में घोषित, ऐसे करें चेक

Mon, 19 Dec 2022 11:10 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 11:10 PM IST
सार

HTET Result 2022 Declared: हरियाणा बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय 15 दिन में एचटेट का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या haryanatet.in पर अपने लॉग इन विवरण का उपयोग करके अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Haryana HTET Result 2022 Declared at bseh.org.in know How to Check Sarkari Bharti Result
Haryana Teacher Eligibility Test Result Out - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Haryana HTET 2022 Result Declared: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2022 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। हरियाणा बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय 15 दिन में एचटेट का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या haryanatet.in पर अपने लॉग इन विवरण का उपयोग करके अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

एचटेट 2022 लिखित परीक्षा तीन और चार दिसंबर को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी पांच दिसंबर को जारी की गई थी। एचटेट हरियाणा में शिक्षकों के लिए राज्य पात्रता परीक्षा है। जो लोग एचटेट के पेपर-1 को पास करते हैं, वे कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ाने के पात्र होंगे, जबकि प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) पास करने वाले 12वीं कक्षा तक पढ़ाने के पात्र होंगे। योग्यता नियम तीनों श्रेणियों के लिए समान रहेंगे। 

विज्ञापन

HTET 2022 रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर HTET रिजल्ट - 2022 पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    HTET परिणाम मार्क शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन

HTET Result: कुल 14.24 फीसदी उम्मीदवार सफल

एचटेट में कुल 2,61,389 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिनमें 1,88,083 महिलाएं, 73,301 पुरूष व पांच ट्रांसजेंडर शामिल हुए थे। इनमें ओवरऑल कुल 37,227 करीब 14.24 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं। एचटेट लेवल-1 (पीआरटी) में 15.83 प्रतिशत,  लेवल-2 (टीजीटी) में 16.46 प्रतिशत एवं लेवल-3 (पीजीटी) में 09.85 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। एचटेट लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा में कुल 50,549 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें 14,482 पुरूषों में से 2614 सफल रहे हैं एवं 36,066 महिलाओं में से 5389 उत्तीर्ण हुईं हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed