Haryana CET 2025: हरियाणा सीईटी रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला, चेयरमैन ने दी जानकारी; तीन साल के लिए स्कोर मान्य
Haryana CET 2025 Registration: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एचएसएससी ने आधी रात को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2025 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया है। एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर यह जानकारी दी।
सीईटी 2025 का रजिस्ट्रेशन पोर्टल अब लाइव है, पोर्टल खुलने के बाद लगभग 02 घंटे में ही अभ्यर्थियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला जिसका आयोग स्वागत करता है, लगभग 8976 अभ्यर्थियों ने न सिर्फ पोर्टल पर विजिट किया बल्कि लगभग हजारों की संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी किया। pic.twitter.com/FGZAwPOmhv
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) May 28, 2025
उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि सीईटी 2025 का रजिस्ट्रेशन पोर्टल अब लाइव है। बुधवार रात 11.59 पर पोर्टल खुलने के बाद लगभग 2 घंटे में ही अभ्यर्थियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसका आयोग स्वागत करता है। लगभग 8976 अभ्यर्थियों ने न सिर्फ पोर्टल पर विजिट किया, बल्कि हजारों लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी किया।
12 जून तक करें आवेदन
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार CET 2025 के लिए 12 जून 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से जमा कर सकेंगे और पात्रता परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
आयोग ने सीईटी को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर 9063493990 जारी किया है। आयोग के चेयरमैन ने बताया कि परीक्षा के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी लेनी हो तो इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गलत श्रेणी के चयन या दस्तावेज के अपलोड होने पर आवेदन रद्द माना जाएगा।
तीन साल बाद हो रही है CET परीक्षा
हरियाणा में ग्रुप C और D की सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली CET परीक्षा का लाखों उम्मीदवारों को लंबे समय से इंतजार था। नए सीईटी फॉर्मेट के लागू होने के बाद पहली परीक्षा वर्ष 2022 में कराई गई थी। अब तीन साल बाद, दूसरी बार यह परीक्षा वर्ष 2025 में आयोजित की जा रही है। प्रदेश में ग्रुप C और D पदों की भर्तियां CET के जरिए ही होती हैं।
स्कोर तीन साल तक मान्य
उम्मीदवारों को सीईटी 2025 के लिए सामान्य जागरूकता, हरियाणा सामान्य ज्ञान, गणित, तर्क शक्ति, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर जैसे विषयों की अच्छी तैयारी करनी होगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीईटी का स्कोर तीन वर्षों तक वैध रहेगा और उम्मीदवार इस अवधि में इस स्कोर के आधार पर विभिन्न भर्तियों के लिए पात्र माने जाएंगे। साथ ही, अभ्यर्थी चाहें तो इस परीक्षा को कई बार दे सकते हैं, जिससे वे अपना स्कोर बेहतर कर सकें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इसके लिए वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास की हो। ग्रुप D पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तय की गई है। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अविवाहित महिलाओं, विधवाओं और भूतपूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
परीक्षा शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित
हरियाणा CET 2025 के लिए सामान्य श्रेणी (अनारक्षित) के अभ्यर्थियों को 500 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, बीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को केवल 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकेगा।
कमेंट
कमेंट X