फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Haryana CET 2025: Last Chance to Apply, Registration Portal Closes Today; Know Details in hindi

Haryana CET 2025: हरियाणा सीईटी के लिए आवेदन का आखिरी मौका, आज बंद हो जाएगा रजिस्ट्रेशन पोर्टल

Thu, 12 Jun 2025 10:21 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 12 Jun 2025 10:21 AM IST
सार

Haryana CET 2025 Registration: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग आज ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 की आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Haryana CET 2025: Last Chance to Apply, Registration Portal Closes Today; Know Details in hindi
HSSC - फोटो : https://hssc.gov.in/

विस्तार

Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) आज ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 की आवेदन प्रक्रिया बंद करने वाला है। एचएसएससी ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2025 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल 29 मई को खोल दिया था। 
विज्ञापन

14 जून तक करें शुल्क जमा

राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार CET 2025 के लिए 12 जून 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून है।
विज्ञापन

सीईटी रजिस्ट्रेशन को लेकर आयोग ने साझा किए आंकड़े

आयोग ने सीईटी रजिस्ट्रेशन पोर्टल को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रम को दूर करते हुए कुछ अहम आंकड़े साझा किए हैं। आयोग ने बताया कि- 
  • 10 जून 2025 को आयोग को 1,08,013 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए।
  • 11 जून 2025 को यह संख्या बढ़कर 1,62,472 तक पहुंच गई।
  • 12 जून 2025 की आधी रात (12:01 बजे) तक 78 आवेदन और प्राप्त हुए।
इन आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि सीईटी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पूरी तरह से सक्रिय और सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। साथ ही, अभ्यर्थियों में पंजीकरण को लेकर खासा उत्साह भी देखा जा रहा है। आयोग ने कहा है कि उम्मीदवारों को किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है और वे निश्चिंत होकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
 

तीन साल बाद हो रही है CET परीक्षा

हरियाणा में ग्रुप C और D की सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली CET परीक्षा का लाखों उम्मीदवारों को लंबे समय से इंतजार था। नए सीईटी फॉर्मेट के लागू होने के बाद पहली परीक्षा वर्ष 2022 में कराई गई थी। अब तीन साल बाद, दूसरी बार यह परीक्षा वर्ष 2025 में आयोजित की जा रही है। प्रदेश में ग्रुप C और D पदों की भर्तियां CET के जरिए ही होती हैं।

स्कोर तीन साल तक मान्य

उम्मीदवारों को सीईटी 2025 के लिए सामान्य जागरूकता, हरियाणा सामान्य ज्ञान, गणित, तर्क शक्ति, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर जैसे विषयों की अच्छी तैयारी करनी होगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीईटी का स्कोर तीन वर्षों तक वैध रहेगा और उम्मीदवार इस अवधि में इस स्कोर के आधार पर विभिन्न भर्तियों के लिए पात्र माने जाएंगे। साथ ही, अभ्यर्थी चाहें तो इस परीक्षा को कई बार दे सकते हैं, जिससे वे अपना स्कोर बेहतर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed