फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Haryana CET 2025: HSSC Denies Revised Answer Key, Urges Candidates to Trust Only Official Website

HSSC CET 2025: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सीईटी संशोधित उत्तर कुंजी की खबरें फर्जी, आयोग ने जारी की चेतावनी

Fri, 15 Aug 2025 05:38 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 15 Aug 2025 05:38 PM IST
सार

HSSC Revised Answer Key Fake: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साफ किया है कि हरियाणा सीईटी की कोई संशोधित उत्तर कुंजी जारी नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऐसी खबरें भ्रामक और फर्जी हैं। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।

विज्ञापन
Haryana CET 2025: HSSC Denies Revised Answer Key, Urges Candidates to Trust Only Official Website
आयोग के चेयरमैन ने बताया भ्रामक और फर्जी। - फोटो : X (@advhimmatsingh)

विस्तार

Haryana CET Answer Key 2025: हरियाणा सीईटी 2025 के उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने स्पष्ट किया है कि संशोधित उत्तर कुंजी (Revised Answer Key) को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरें पूरी तरह फर्जी हैं। आयोग ने इस बात पर जोर दिया है कि अब तक कोई नई या संशोधित उत्तर कुंजी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि CET 2025 की REVISED ANSWER KEY को लेकर जो खबरें वायरल हो रही हैं, वे झूठी और भ्रामक हैं। आयोग ने अब तक कोई नई उत्तर कुंजी जारी नहीं की है। कृपया किसी भी गैर-आधिकारिक स्रोत पर भरोसा न करें।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि आयोग से संबंधित सभी आधिकारिक घोषणाएं केवल वेबसाइट hssc.gov.in पर ही जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए सिर्फ आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

26 और 27 जुलाई को हुई थी परीक्षा

हरियाणा सरकार के ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए सीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को किया गया था। यह परीक्षा पूरे राज्य में पेन-पेपर मोड में दो शिफ्ट्स में संपन्न हुई। इसके बाद 30 जुलाई को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की गई थी, जिस पर 1 अगस्त 2025 तक आपत्तियां दर्ज कराने की समयसीमा दी गई थी।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फर्जी रिपोर्ट वायरल होने लगी, जिसमें कहा गया कि 10,997 अभ्यर्थियों का चयन हो गया है और कैटेगरी वाइज कट-ऑफ भी घोषित हो चुकी है। HSSC ने इस दावे को भी पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया था। इस खबर को विस्तार से यहां क्लिक करके पढ़ें... 

उम्मीदवार क्या करें?

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर ही भरोसा करें और वहीं से परिणाम से जुड़ी अपडेट प्राप्त करें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अनऑफिशियल सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे साझा करें। ऐसी भ्रामक खबरें उम्मीदवारों को भ्रमित कर सकती हैं। इसके अलावा, विश्वसनीय समाचार स्रोतों जैसे अमर उजाला पर भी परिणाम से जुड़ी पुष्टि की गई खबरें चेक की जा सकती हैं। साथ ही उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अफवाह फैलाने से बचें और अन्य साथियों को भी सतर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed