फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Haryana CET 2023 Notification Out for 31529 Group C posts; Apply for HCET Sarkari Naukri on hssc.gov.in

Haryana CET 2023: हरिणाणा में 31,529 ग्रुप सी की भर्ती अधिसूचना जारी, एचसीईटी के लिए इस दिन से करें आवेदन

Fri, 10 Mar 2023 02:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 10 Mar 2023 02:15 PM IST
सार

HSSC Haryana CET 2023: अधिसूचना में बताया गया है कि कुल 31,529 पद ऑनलाइन भरे जाएंगे। ये रिक्तियां राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों में हैं। उम्मीदवार अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Haryana CET 2023 Notification Out for 31529 Group C posts; Apply for HCET Sarkari Naukri on hssc.gov.in
HSSC Haryana CET - फोटो : Social Media

विस्तार

Haryana CET 2023 Group C Jobs Notification Out: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) अधिसूचना जारी की है। यह ग्रुप सी के पदों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान है। अधिसूचना में बताया गया है कि कुल 31,529 पद ऑनलाइन भरे जाएंगे। ये रिक्तियां राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों में हैं। उम्मीदवार अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन

 

Haryana CET 2023 आयु 18 से 42 वर्ष के मध्य हो

हरियाणा सीईटी के लिए संक्षिप्त विज्ञापन सात मार्च को जारी किया गया था और अब अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। हरियाणा सीईटी के लिए आवेदन कम पंजीकरण विंडो 16 मार्च, 2023 को खुलेगी। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क लागू नहीं होगा। हालांकि, आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है। आवेदन करने के पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं कक्षा, 10+2, डिप्लोमा, कोई भी डिग्री होनी चाहिए।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana CET 2023: आवेदन कैसे करें और फॉर्म कैसे भरें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    योग्य उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, व्हाट्स न्यू सेक्शन देखें और वन टाइम रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने आप को पंजीकृत करें और लॉग इन करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    लॉग इन करने के बाद, भर्ती अधिसूचना लिंक देखें। 
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विवरण दर्ज करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क भुगतान नहीं करना।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विवरण को क्रॉस-चेक करें और फॉर्म जमा करें
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें। 

 
विज्ञापन

Haryana CET 2023: एकाधिक बार आवेदन न करें

उम्मीदवारों को किसी विशेष पद के लिए एक से अधिक बार आवेदन नहीं करना चाहिए। आवेदन अधूरा होने और ऑनलाइन नहीं होने पर आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। कट ऑफ तिथि पर आवेदक के पास अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता नहीं होने पर भी आवेदन खारिज किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और मूल दस्तावेजों के डेटा में किसी भी स्तर पर भिन्नता पाए जाने पर रद्द कर दिया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed