Teacher's Day 2023: भारत में 5 सितंबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस, लेकिन दुनिया में इस दिन होता है सेलिब्रेट
Happy Teacher's Day 2023: आज भारत में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है? आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Teacher's Day 2023: आज पूरा देश शिक्षक दिवस मना रहा है। भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह तो हुई अपने देश की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस (World Teacher's Day) किस दिन मनाया जाता है? भारत में तो शिक्षक दिवस आज, यानी 05 सितंबर के दिन मनाया जाता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 अक्तूबर के दिन मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस दुनियाभर के शिक्षकों के महत्व और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य दुनियाभर में शिक्षण और शिक्षकों के मूलभूत मुद्दों पर चर्चा करना है।
कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की शुरुआत?
साल 1966 में UNESCO और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की बैठक हुई। इस बैठक में शिक्षकों के अधिकारों, जिम्मेदारियों, रोजगार और शिक्षा के लिए गाइडलाइन बनाने का प्रस्ताव रखा गया। साल 1994 में शिक्षक दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए 100 देशों के समर्थन के साथ संयुक्त राष्ट्र में UNESCO की इस शिफारिश को पारित कर दिया गया। इसके बाद, 5 अक्तूबर 1994 से अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की शुरुआत हुई।
100 देश मनाते हैं 5 अक्तूबर को शिक्षक दिवस
यूनेस्को के अनुसार, 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस घोषित करने से दुनियाभर में सेवारत तमाम शिक्षकों को उनके द्वारा शिक्षा और विकास के क्षेत्र में दिए जा रहे अहम योगदान से लोगों को अवगत कराया और याद दिलाया जा सकेगा। इसके अलावा, इस दिन के जरिए आम लोगों को शिक्षकों के बारे में और अधिक समझने का मौका मिलेगा। विश्वभर में लगभग सौ देश 5 अक्तूबर के दिन शिक्षक दिवस मनाते हैं।
कमेंट
कमेंट X