फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GUJCET 2024 Answer key out at gsebeservice.com, Know your score, raise objection by April 6

GUJCET 2024: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से अभी करें चेक; जानें अपना स्कोर

Wed, 03 Apr 2024 02:21 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 03 Apr 2024 02:21 PM IST
सार

GUJCET 2024: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज, 3 अप्रैल को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
GUJCET 2024 Answer key out at gsebeservice.com, Know your score, raise objection by April 6
गुजरात सीईटी - गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

GUJCET 2024: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज, 3 अप्रैल को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट  gsebeservice.com. पर जाकर उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार उत्तर कुंजी का उपयोग करके अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।

विज्ञापन


अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलता है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं। जीएसईबी ने 31 मार्च को परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा का आयोजन गुजरात के विभिन्न कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित बीटेक और बीफार्मा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

GUJCET 2024: कब आएगा रिजल्ट?
जीएसईबी द्वारा अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गुजसेट परिणाम 2024 घोषित करने की उम्मीद है। सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को गुजसेट में अर्हता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। टाई की स्थिति में, यानी जब दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं), गणित और भौतिकी में उच्च अंकों को प्राथमिकता दी जाती है। यदि बराबरी बनी रहती है, तो गणित और रसायन विज्ञान में उच्च अंक वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है।

GUJCET 2024: उत्तर कुंजी आपत्ति शुल्क
उत्तर कुंजी के खिलाफ 6 अप्रैल तक आपत्तियां उठा सकते हैं। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 500 रुपये का भुगतान करना होगा। उत्तर कुंजी आपत्ति शुल्क ई-चालान के माध्यम से देय है।

विज्ञापन

उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां कैसे उठाएं?
सबसे पहले उम्मीदवारों को आपत्ति फॉर्म भरना होगा, सहायक दस्तावेज संलग्न करने होंगे और इसे gujcetkey@gmail.com पर ईमेल करना होगा, साथ ही उम्मीदवार का बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड, बैंक का नाम और शाखा विवरण भी देना होगा। ईमेल के अलावा अन्य माध्यमों से प्रस्तुत आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed