फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   gujcet-2022-results-declared-how-to-check-gujarat-cet-result-on-gseb.org

GUJCET 2022 Results: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट जारी, यहां देखें नतीजे

Thu, 12 May 2022 12:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 12:42 PM IST
सार

GUJCET 2022 Results Declared : गुजरात सीईटी 2022 के परिणाम जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org और gsebeservice.com पर अपलोड कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
gujcet-2022-results-declared-how-to-check-gujarat-cet-result-on-gseb.org
गुजरात सीईटी - गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Gujarat CET 2022 Result Out: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की ओर से गुजरात सीईटी यानी गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2022 के परिणाम गुरुवार, 12 मई को घोषित कर दिए गए हैं। गुजरात सीईटी 2022 के परिणाम जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org और gsebeservice.com पर अपलोड कर दिए गए हैं।  

विज्ञापन


जीएसईबी की ओर से आयोजित गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए 1,08,154 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, इनमें से 1,04,464 उम्मीदवारों ने गुजरात सीईटी की परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से ग्रुप में 385 उम्मीदवारों और ग्रुप बी में 684 उम्मीदवारों ने 99 फीसदी से अधिक स्कोर किया है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : GSEB HSC Results: गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के नतीजे घोषित, 72.2 फीसदी रहा परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी

जिन उम्मीदवारों ने गुजरात सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में भाग लिया था वे अपने आवेदन संख्या और अन्य क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। अब जबकि रिजल्ट जारी हो चुके हैं तो राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। हालांकि, फिलहाल इस बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

Gujarat CET Result कैसे देखें? 

  1. गुजरात सीईटी 2022 के रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gsebeservice.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर जीएसईबी गुजरात सीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. गुजरात सीईटी रिजल्ट देखने के लिए आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. अपना परिणाम देखें और भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक प्रति प्रिंट आउट कर लें।

इंजीनियरिंग और फार्मेसी यूजी पाठ्यक्रमों में होंगे दाखिले

GUJCET गुजरात में संचालित विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में स्नातक (यूजी) स्तर की डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। परीक्षा 18 अप्रैल को एक ऑफ़लाइन पेन-एंड-पेपर-आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की गई थी। हाल ही में गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने सभी विषयों- भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान के लिए गुजरात सीईटी की उत्तर कुंजी जारी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed