फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gujarat University: 10% seats reserved for CBSE, ICSE candidates

गुजरात विश्वविद्यालय: सीबीएसई, आईसीएसई उम्मीदवारों के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित

Thu, 16 Jul 2020 05:50 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Jul 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Gujarat University: 10% seats reserved for CBSE, ICSE candidates
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

गुजरात विश्वविद्यालय में सीबीएसई और आईसीएसई छात्रों के लिए दस फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। जिन विद्यार्थियों का अभी बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आया है, उनके लिए विश्वविद्यालय में दस फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। यूनिवर्सिटी में अभी कला, वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त वैश्विक कोरोना महामारी का दौर है ऐसे में विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन मोड पर दाखिले की प्रक्रिया चालू की है। जहां विश्वविद्यालय ने सीबीएसई, आईसीएसई छात्रों के लिए दस फीसदी सीटें आरक्षित की हैं। विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया है कि पिन वितरण और ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होगी। बता दें कि गुजरात यूनिवर्सिटी में 90 फीसदी सीटें उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-अमेरिका के इस विश्वविद्यालय में पढ़ेगा यूपी के किसान का बेटा, बारहवीं में लाया था 98 फीसदी नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, सीबीएसई और अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में कॉमर्स सहित पांच पाठ्यक्रमों में लगभग 4,100 सीटें आरक्षित हैं। विज्ञान और कला पाठ्यक्रम में लगभग 6,000 सीटें आरक्षित हैं। गुजरात बोर्ड के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय की जल्द ही सत्र को फिर से शुरू करने की योजना है। गुजरात बोर्ड के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय ने 27 जुलाई  से 31 जुलाई  के बीच ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक, ऑनलाइन पिन वितरण प्रक्रिया 30 जुलाई तक जारी रहेगी। 31 जुलाई तक पंजीकरण पूरा होने के बाद अगले प्रवेश कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-CA November Exam Date 2020: नवंबर में होने वाली सीए परीक्षा का टाइम टेबल जारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed