Gujarat SET 2022: नंवबर में होगी गुजरात एसईटी, 29 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
Gujarat SET 2022: गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 06 नवंबर, 2022 को किया जाना है। गुजरात एसईटी परीक्षा तीन घंटे की अवधि की होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Gujarat SET 2022: गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा (GSET) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 29 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.ac.in पर शुरू होने वाली है। राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2022 से पहले पंजीकरण पूरा करना होगा। गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 06 नवंबर, 2022 को किया जाना है। गुजरात एसईटी परीक्षा तीन घंटे की अवधि की होगी।
11 केंद्रों पर होगी गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा
पेपर-1 एक घंटे सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक की अवधि के लिए और पेपर- दो घंटे सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। 2022 के लिए गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा (GSET) वडोदरा, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, पाटन, भावनगर, वल्लभ विद्यानगर, गोधरा, जूनागढ़, वलसाड और भुज सहित 11 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम, परीक्षा विवरण और अन्य की जांच कर सकते हैं।
Gujarat SET 2022: आवेदन शुल्क
गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा (GSET) 2022 में आवेदक सामान्य / ईडब्ल्यूएस / एसईबीसी के उम्मीदवारों को 900 रुपये, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / और ट्रांसजेंडर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग द्वारा किया जाना चाहिए।
Gujarat SET 2022: परीक्षा के लिए आवेदन करने के चरण
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.ac.in पर जाएं। -
इसके बाद होम पेज पर मौजूद एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। -
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें। -
इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और विषय का चयन करें। -
अब उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म जमा करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X