फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gujarat NMMS answer key 2024 out at sebexam.org for class 8th; raise objections till April 22

Gujarat NMMS Answer Key 2024: गुजरात एनएमएमएस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 22 अप्रैल तक दर्ज कराएं आपत्ति

Thu, 18 Apr 2024 02:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 18 Apr 2024 02:44 PM IST
सार

Gujarat NMMS Answer Key 2024: राज्य परीक्षा बोर्ड गुजरात ने कक्षा 8 के लिए नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं और अपने संभावित अंक जान सकते हैं।

विज्ञापन
Gujarat NMMS answer key 2024 out at sebexam.org for class 8th; raise objections till April 22
Answer Key (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Gujarat NMMS Answer Key 2024: राज्य परीक्षा बोर्ड गुजरात ने कक्षा 8 के लिए नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS 2024) परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो छात्र कक्षा 8 के लिए आयोजित इस छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org के माध्यम से गुजरात एनएमएमएस उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


छात्रों को गुजरात एनएमएमएस उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अपने लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

करें संभावित अंको की गणना

गुजरात एनएमएमएस लिखित परीक्षा 07 अप्रैल, 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए गुजरात एनएमएमएस उत्तर कुंजी 2024 का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 अप्रैल तक खुली है आपत्ति विंडो

यह गुजरात एनएमएमएस अनंतिम उत्तर कुंजी है और उम्मीदवारों के पास इसके खिलाफ अपनी आपत्तियां उठाने का अवसर है। उम्मीदवार 22 अप्रैल तक गुजरात एनएमएमएस अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकेंगे।

बोर्ड अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ छात्रों द्वारा दायर आपत्तियों की समीक्षा के बाद गुजरात एनएमएमएस अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। गुजरात एनएमएमएस परिणाम 2024 अंतिम उत्तर कुंजी में दिए गए समाधान के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed