{"_id":"6a4779faffcf24ea7301eb8b","slug":"gujarat-hsc-science-supplementary-result-2026-declared-overall-pass-percentage-at-27-36-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GSHSEB HSC Result 2026: गुजरात बोर्ड ने जारी किया साइंस सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 27.36% छात्र हुए पास","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
GSHSEB HSC Result 2026: गुजरात बोर्ड ने जारी किया साइंस सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 27.36% छात्र हुए पास
Fri, 03 Jul 2026 02:29 PM IST
Akash Kumar
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:29 PM IST
सार
GSHSEB HSC Result 2026: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एचएससी साइंस सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार कुल 27.36 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विस्तार
GSHSEB HSC Result 2026: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB), गांधीनगर ने एचएससी साइंस स्ट्रीम सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो फरवरी-मार्च 2026 की बोर्ड परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे और उन्हें दोबारा मौका दिया गया था।
विज्ञापन
कितने बच्चे हुए पास?
इस वर्ष परीक्षा में 18,549 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जबकि 16,120 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 4,411 छात्र सफल रहे। कुल पास प्रतिशत 27.36 फीसदी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा का ओवरऑल रिजल्ट
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| पंजीकृत अभ्यर्थी | 18,549 |
| परीक्षा में शामिल | 16,120 |
| सफल अभ्यर्थी | 4,411 |
| कुल पास प्रतिशत | 27.36% |
ग्रुप-ए का प्रदर्शन सबसे बेहतर
साइंस स्ट्रीम के तीनों ग्रुप में ए ग्रुप का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 32.29 फीसदी रहा। वहीं, बी ग्रुप का परिणाम 25.85 फीसदी और एबी ग्रुप का 14.29 फीसदी दर्ज किया गया।
| ग्रुप | पंजीकृत | परीक्षा में शामिल | उत्तीर्ण | पास प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| A ग्रुप | 4,210 | 3,806 | 1,229 | 32.29% |
| B ग्रुप | 14,324 | 12,300 | 3,180 | 25.85% |
| AB ग्रुप | 15 | 14 | 2 | 14.29% |
लड़कियां फिर रहीं आगे
बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।
- ए ग्रुप में लड़कियों का पास प्रतिशत 35.46% रहा, जबकि लड़कों का 31.39%।
- बी ग्रुप में लड़कियों का पास प्रतिशत 28.50% और लड़कों का 22.42% दर्ज किया गया।
- एबी ग्रुप में केवल दो लड़के सफल हुए, जबकि परीक्षा में शामिल चारों छात्राएं सफल नहीं हो सकीं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- होमपेज पर "HSC Science & General Purak 2026 Result" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना 6 या 7 अंकों का सीट नंबर दर्ज करें।
- यदि कैप्चा मांगा जाए तो उसे भरें।
- Submit/Go पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें।
- मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूल से प्राप्त की जा सकेगी।
कमेंट
कमेंट X