GSEB Gujarat Board Results: कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम कल होंगे जारी
GSEB Gujarat Board SSC 10th Results: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने SSC 10वीं कक्षा के परिणाम को कल यानी 21 मई, 2019 को जारी होने की संभावना है। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं। वो कल अपने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को GSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।
आपको बता दें की 10वीं कक्षा की परीक्षा 7 से 19 मार्च तक आयोजित कराई गई थी। वहीं इस वर्ष 12वीं परीक्षा परिणाम 72.99 फीसदी रहा है और वहीं पिछले वर्ष लगभग 10.64 लाख छात्रों ने SSC परीक्षा में पंजीकरण कराया था। अपने 10वीं परीक्षा परिणाम को जारी होने के उपरान्त नीचे दिए गए नियमों का पालन कर आसानी से देख सकते हैं।
GSEB Gujarat Board SSC 10th Results: : कैसे करें डाउनलोड-
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर GSEB SSC परीक्षा परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपके सामने एक नए पृष्ठ होगा जिसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: पंजीकरण संख्या दर्ज कर लॉग-इन करें।
चरण 5: अब अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X