{"_id":"60e928c08ebc3e7376777f96","slug":"gujarat-class-12-colleges-can-reopen-from-july-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: 15 जुलाई से फिर से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज , 50 फीसदी उपस्थिति की अनुमति","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
गुजरात: 15 जुलाई से फिर से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज , 50 फीसदी उपस्थिति की अनुमति
Sat, 10 Jul 2021 10:52 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:52 AM IST
सार
- गुजरात में 15 जुलाई से फिर से स्कूल, कॉलेज और टेक्निकल संस्थान खुलेंगे। विद्यार्थियों को 50 फीसदी अनुमति के साथ स्कूल, कॉलेज और टेक्निकल संस्थानों में फिजिकल कक्षाएं लेनी की अनुमति होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में 15 जुलाई से फिर से स्कूल, कॉलेज और टेक्निकल संस्थान खुलेंगे। विद्यार्थियों को 50 फीसदी अनुमति के साथ स्कूल, कॉलेज और टेक्निकल संस्थानों में फिजिकल कक्षाएं लेनी की अनुमति होगी। दरअसल, सूबे में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए राज्य की सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र बोले: नई शिक्षा नीति को धरातल पर लागू करवाना पहली प्राथमिकता
विज्ञापन
बता दें कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सरकार की कोर कमेटी की बैठक के दौरान महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया है। छात्रों के लिए शारीरिक उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी, लेकिन यदि छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा जाता है, तो उसके लिए स्कूलों और कॉलेजों के अधिकारियों को माता-पिता की सहमति लेनी होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी : विदेशी भाषा से लेकर परिवहन क्षेत्र में मिल सकेगी डिग्री
गुजरात के 8333 हायर सेकेंडरी स्कूलों में बारहवीं कक्षा के 6.82 लाख से ज्यादा छात्र एनरोल हैं। वहीं, 2,000 से अधिक कॉलेजों और टेक्निकल इंस्टीट्यूट में 11 लाख से अधिक स्नातक और डिप्लोमा छात्र नामांकित हैं। आपको बता दें कि गुजरात के साथ ही अन्य राज्यों में भी स्कूलों और कॉलोजों को फिर से खोलने की कवायद चल रही है।
कमेंट
कमेंट X