GSEB HSC: गुजरात बोर्ड 12वीं पूरक परीक्षा के नतीजे घोषित, 51.58% अभ्यर्थी सफल, जानें स्ट्रीम-वार पास प्रतिशत
GSEB HSC Supplementary Result 2025 Out: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 51.58% अभ्यर्थी सफल रहे हैं। बोर्ड ने स्ट्रीम और लिंगवार आंकड़े भी जारी किए हैं, जिनके अनुसार लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GSEB HSC Supplementary Result 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB), गांधीनगर ने कक्षा 12 सामान्य स्ट्रीम के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने आज, 17 जुलाई 2025 को HSC सामान्य स्ट्रीम सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने पूरक परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने सीट नंबर के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
51.58% छात्र हुए सफल
इस वर्ष कुल 40,865 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 33,731 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। इनमें से 17,397 छात्र सफल घोषित किए गए हैं और अब एचएससी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के पात्र हैं। इस बार का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 51.58% रहा है।
छात्र अपने स्कोरकार्ड में नाम, सीट संख्या, विषयवार अंक, प्राप्त ग्रेड और प्रतिशत की जानकारी देख सकते हैं। स्कोरकार्ड gseb.org पर उपलब्ध है, जहां छात्र अपनी सीट संख्या दर्ज कर आसानी से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
लड़कों का परिणाम
| स्ट्रीम | उपस्थित उम्मीदवार | प्रमाणपत्र के लिए पात्र | उत्तीर्ण प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| सामान्य स्ट्रीम | 21,385 | 10,353 | 48.41% |
| व्यावसायिक स्ट्रीम | 9 | 3 | 33.33% |
| बेसिक शिक्षा स्ट्रीम | 101 | 59 | 58.42% |
| कुल (लड़के) | 21,495 | 10,415 | 48.45% |
लड़कियों का प्रदर्शन
| स्ट्रीम | उपस्थित उम्मीदवार | प्रमाणपत्र के लिए पात्र | उत्तीर्ण प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| सामान्य स्ट्रीम | 12,189 | 6,947 | 56.99% |
| व्यावसायिक स्ट्रीम | 13 | 8 | 61.54% |
| बेसिक शिक्षा स्ट्रीम | 34 | 27 | 79.41% |
| कुल (लड़कियां) | 12,236 | 6,982 | 57.06% |
वर्गवार छात्रों का प्रदर्शन
| छात्रों की श्रेणी | फॉर्म भरे | परीक्षा में शामिल | पास हुए छात्र | पास होने का प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| नियमित छात्र (Regular) | 23,027 | 20,405 | 11,647 | 57.08% |
| पहले फेल हुए छात्र (Repeater) | 7,104 | 4,801 | 1,590 | 33.12% |
| ओपन स्कूल के नियमित छात्र (GSOS Regular) | 7,786 | 6,368 | 3,344 | 52.51% |
| ओपन स्कूल के पुनरावर्ती छात्र (GSOS Repeater) | 2,948 | 2,157 | 816 | 37.83% |
| कुल | 40,865 | 33,731 | 17,397 | 51.58% |
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले GSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "बोर्ड वेबसाइट" वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब "न्यूज हाइलाइट" सेक्शन में ‘HSC Supplementary Result’ लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी (जैसे रोल नंबर आदि) भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर GSEB 12वीं सामान्य स्ट्रीम का रिजल्ट दिखाई देगा।
- भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X