{"_id":"60f2344f8ebc3ee5681537d6","slug":"gseb-hsc-science-result-2021-gujarat-board-12th-results-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2021: 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, 1.40 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2021: 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, 1.40 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म
Sat, 17 Jul 2021 08:14 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 17 Jul 2021 08:14 AM IST
सार
- गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड आज यानी कि शनिवार को बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से सुबह 8 बजे साइंस स्ट्रीम के छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Gujarat Board GSEB Result
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने शनिवार को बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने गुजरात बोर्ड के बारहवीं कक्षा के विज्ञान स्ट्रीम के लिए पंजीकरण किया था, वे जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2021: results.amarujala.com पर ऐसे देख सकेंगे यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं
विज्ञापन
बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट स्कूल से स्कूल इंडेक्स नंबर और पासवर्ड के इस्तेमाल से डाउनलोड किया जा सकेगा। स्कूलों को विद्यार्थियों को रिजल्ट और उनका स्कोर कार्ड उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। आपको बता दें कि बारहवीं कक्षा की परीक्षा कोरोना वायरस की वजह से इस साल रद्द कर दी गई थी। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2021: जानिए कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? कैसे कर सकेंगे चेक
साइंस स्ट्रीम के कुल 1.40 लाख विद्यार्थियों ने इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था। इन छात्रों का अब इंतजार खत्म हो गया है। आपको बता दें कि जो विद्यार्थी अपने जीएसईबी बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, वे फिर से बारहवीं कक्षा की परीक्षा में बैठ सकेंगे। हालांकि, अभी बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की विशेष परीक्षा कब होगी इसकी जानकारी नहीं दी है।
कमेंट
कमेंट X