{"_id":"60f1607ff8eb4836310a628b","slug":"up-board-result-2021-know-when-will-the-result-of-up-board-come-date-and-time-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2021: जानिए कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? कैसे कर सकेंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result 2021: जानिए कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? कैसे कर सकेंगे चेक
Fri, 16 Jul 2021 06:44 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 16 Jul 2021 06:44 PM IST
सार
यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जुलाई 2021 के तीसरे हफ्ते में किसी भी वक्त जारी कर सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि बोर्ड इसी हफ्ते दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 2021
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जुलाई के तीसरे हफ्ते में किसी भी वक्त जारी कर सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि बोर्ड इसी हफ्ते दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के रिजल्ट के लिए आंतरिक मूल्यांकन पद्धति जारी की थी। इसी आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए इस साल दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। यूपी बोर्ड का दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी करेगा। छात्र अपना यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सबसे पहले हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
इस साल यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 56,03,813 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 29,94,312 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। जबकि दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 26,09,501 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था।
ऐसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 2021
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां पर आपको 10वीं व 12वीं कक्षा के 2021 के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका यूपी बोर्ड 2021 रिजल्ट खुल जाएगा।
- जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X