फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   gseb-hsc-result-2022-released-on-gseb-org-gujarat-board-class-12th-science-result-toppers-list

GSEB HSC Results: गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के नतीजे घोषित, 72.2 फीसदी रहा परिणाम

Thu, 12 May 2022 11:46 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 11:46 AM IST
सार

GSEB HSC Science Result 2022: राज्य शिक्षा विभाग की ओर से गुजरात बोर्ड, जीएसईबी एचएससी साइंस 2022 का परिणाम गुरुवार, 12 मई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर घोषित किए गए हैं। 

विज्ञापन
gseb-hsc-result-2022-released-on-gseb-org-gujarat-board-class-12th-science-result-toppers-list
जीएसईबी : गुजरात बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

GSEB HSC Science Result 2022: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (GSEB) यानी गुजरात बोर्ड ने जीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 जारी कर दिए हैं। राज्य शिक्षा विभाग की ओर से गुजरात बोर्ड, जीएसईबी एचएससी साइंस 2022 का परिणाम गुरुवार, 12 मई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर घोषित किए गए हैं। गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान विषय का परिणाम 72.2 फीसदी रहा है। 

विज्ञापन


 

GSEB Result 2022: 140 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

एचएससी विज्ञान की परीक्षाएं राज्य भर के 140 केंद्रों में आयोजित की गई थीं। गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 मार्च से 12 अप्रैल तक विज्ञान और सामान्य संकाय के लिए आयोजित की गई थी। ग्रुप ए यानी मैथ्स विषय की परीक्षा में बैठने वाले नियमित उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.40 फीसदी और ग्रुप बी यानी बायोलॉजी विषय के लिए 68.58 फीसदी रहा है। जबकि ग्रुप एबी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए पास प्रतिशत 78.38 फीसदी रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

1,06,347 उम्मीदवारों ने दी थी एचएससी विज्ञान परीक्षा

इस वर्ष एचएससी विज्ञान परीक्षा के लिए लगभग 1,07,663 नियमित छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,06,347 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। जबकि बीते साल 2021 में साइंस स्ट्रीम के करीब 1.40 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, बीते साल कोरोना संक्रमण के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी और दूसरी लहर के प्रकोप के कारण जीएसईबी ने बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी और परिणाम कक्षा 10वीं, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के आंतरिक अंकों पर आधारित था। 
 

विज्ञापन

जीएसईबी गुजरात बोर्ड एचएससी परिणाम ऐसे देखें

  1. सबसे पहले जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर GSEB HSC Science Result 2022 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और गो बटन पर क्लिक करें।
  4. भविष्य में उपयोग के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed