फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   gseb hsc released class 12 science result: Gujarat Board 12th Science Repeaters Result Declared, check here

GSEB 12th Result: बोर्ड ने जारी किया परिणाम, केवल 15.32 फीसदी विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा

Mon, 16 Aug 2021 04:33 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 16 Aug 2021 04:33 PM IST
सार

अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन
gseb hsc released class 12 science result: Gujarat Board 12th Science Repeaters Result Declared, check here
GSEB HSC Result 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (जीएसएचएसईबी) या जीएसईबी ने रिपीटर्स के लिए कक्षा 12वीं विज्ञान का परिणाम घोषित कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल छात्रों में से केवल 15.32 फीसदी ने ही परीक्षा पास की है। इस साल 30,000 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे देखें अपना परिणाम - 

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • 'एच.एस.सी साइंस (पुनरावर्तक / पृथक) - जुलाई 2021' लॉगिन विंडो होमपेज पर उपलब्ध होगी।
  • यहां छह अंकों की सीट संख्या दर्ज करें और 'गो' पर क्लिक करें।
  • परिणाम आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
  • भविष्य में आने वाले उपयोग के लिए परिणाम डाउनलोड कर लें और इस प्रिंट भी ले लें।

ऐसा तैयार किया गया था नियमित छात्रों का परिणाम
कक्षा 12वीं के लिए परीक्षा 1 जुलाई से 16 जुलाई, 2021 तक आयोजित की जानी थी, जिसे महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था। बाद में, छात्रों के परिणाम का आकलन करने के लिए बोर्ड द्वारा मूल्यांकन मानदंड जारी किए गए थे। मूल्यांकन मानदंड के अनुसार, परिणाम 50:25:25 के अनुपात में कक्षा 10वीं, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के अंकों पर आधारित था।

विज्ञापन

1 लाख में से केवल 3245 ने पाया ए1 ग्रेड
बता दें कि जीएसईबी 12वीं कला और वाणिज्य का परिणाम 31 जुलाई को घोषित किया गया था और विज्ञान स्ट्रीम के नियमित छात्रों के लिए परिणाम 17 जुलाई को घोषित किया गया था। कुल 1.07 लाख नियमित साइंस स्ट्रीम के छात्रों में से 3,245 छात्रों को ए1 ग्रेड मिला था। ए2 ग्रेड वाले छात्रों की संख्या 15,284 थी और 24,757 छात्रों को ए3 ग्रेड मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed