फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   gseb Gujarat board results 2019 declared know how to check at gseb.org

GSEB Gujarat Board Results: 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, 66.97 फीसदी बच्चे हुए पास

Tue, 21 May 2019 09:14 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 21 May 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
gseb Gujarat board results 2019 declared know how to check at gseb.org
GSEB Gujarat Board SSC 10th Results: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने SSC 10वीं कक्षा के परिणाम आज, यानी 21 मई, 2019 को घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार अपना परिणाम GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा 7 से 19 मार्च, 2019 तक आयोजित कराई गई थी। बोर्ड 12वीं की परीक्षा का परिणाम पहले ही घोषित कर चुका है। इस वर्ष 12वीं परीक्षा परिणाम 72.99 फीसदी रहा।
विज्ञापन

 इस साल गुजरात बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में शामिल और उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या इस तरह रही... 
  • 2019 में GSEB 10वीं परीक्षा के लिए 8,28,944 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से केवल 8,22,823 छात्र-छात्राएं ही परीक्षा में उपस्थित हुए। 
  • इस साल कुल 55,1023 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
  • 2019 GSEB SSC परीक्षा में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.97 प्रतिशत रहा। छात्राएं छात्रों से आगे रहीं।
  • इस साल, गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 72.64, जबकि लड़कों के लिए यह आंकड़ा 62.83 प्रतिशत रहा।
पिछले वर्ष लगभग 10.64 लाख विद्यार्थियों ने SSC परीक्षा में पंजीकरण कराया था।
अपने 10वीं परीक्षा परिणाम को जारी होने के उपरान्त नीचे दिए गए नियमों का पालन कर आसानी से देख सकते हैं।

GSEB Gujarat Board SSC 10th Results: : ऐसे डाउनलोड करें अपना परिणाम - 

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद होमपेज पर GSEB SSC परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: खुले पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें। 
चरण 4: पंजीकरण संख्या दर्ज कर लॉग-इन करें।
चरण 5: अब अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed