GSEB: गुजसेट और कक्षा 12वीं साइंस रिजल्ट से जुड़ा फर्जी नोटिस वायरल, 17 अप्रैल को नतीजे जारी होने का किया दावा
GSEB 2025: गुजरात बोर्ड 12वीं और गुजरात सीईटी परीक्षा परिणामों को लेकर एक फर्जी अधिसूचना वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि परिणाम 17 अप्रैल को जारी किया जाएगा। आइए इस नोटिस की सच्चाई जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GSEB 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने स्पष्ट किया है कि अभी तक गुजरात सीईटी 2025 और कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के परीक्षा परिणाम की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जा रही प्रेस विज्ञप्ति को बोर्ड ने फर्जी बताया है।
क्या है फर्जी दावे में?
सोशल मीडिया पर जारी एक फर्जी नोटिस में यह दावा किया गया था कि गुजरात सीईटी और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 17 अप्रैल सुबह 9 बजे घोषित किया जाएगा। इस पर GSEB ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा "गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गांधीनगर द्वारा ऐसी कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। यह स्पष्ट किया जाता है कि यह प्रेस रिलीज फर्जी है।"
बोर्ड ने स्पष्ट किया कि गुजरात सीईटी और एचएससी साइंस स्ट्रीम परीक्षा के नतीजों की आधिकारिक जानकारी केवल बोर्ड की वेबसाइट gseb.org पर ही साझा की जाएगी।
कब आ सकते हैं रिजल्ट?
हालांकि बोर्ड ने अभी कोई तारीख नहीं बताई है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए, गुजरात सीईटी 2025 के नतीजे अप्रैल के अंत तक घोषित किए जा सकते हैं। परीक्षा मार्च 2025 में आयोजित की गई थी।
कमेंट
कमेंट X