फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GSEB 12th Science Answer Keys 2023 released know how to check at gsebeservice.com

GSEB 12th Science Answer Keys 2023: गुजरात बोर्ड 12वीं विज्ञान संकाय की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 12 Apr 2023 10:38 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 12 Apr 2023 10:38 AM IST
सार

GSEB 12th Science Answer Keys 2023: गुजरात स्कूल शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने कक्षा 12 विज्ञान की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवार इसे जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट - gsebeservice.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
GSEB 12th Science Answer Keys 2023 released know how to check at gsebeservice.com
Answer Key - फोटो : Social Media

विस्तार

GSEB 12th Science Answer Keys 2023: गुजरात स्कूल शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने कक्षा 12 विज्ञान की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवार इसे जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट - gsebeservice.com पर देख सकते हैं। जीएसईबी 12वीं विज्ञान की उत्तर कुंजी गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान के प्रश्नपत्रों के लिए जारी की गई है।
विज्ञापन

 

गुजरात बोर्ड कक्षा 12 विज्ञान की परीक्षा 14 मार्च से शुरू हुई थी। जो छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। गुजरात बोर्ड ने उम्मीदवारों को GSEB 12वीं उत्तर कुंजी 2023 के खिलाफ 15 अप्रैल (शाम 6 बजे) तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी है। छात्रों को अपनी आपत्तियों के समर्थन में उचित अभ्यावेदन के साथ प्रत्येक आपत्ति को एक अलग रूप में gsebsciencekey@gmail.com पर जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न चुनौती आपत्ति शुल्क 500 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान किए गए चालान की एक प्रति प्रस्तुति के साथ ई-मेल के माध्यम से भेजी जानी आवश्यक है। यदि विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत की गई आपत्ति सही पाई जाती है तो उस प्रश्न के लिए भुगतान किया गया शुल्क उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट - gsebeservice.com पर जाएं।

  • होमपेज पर 'न्यूज हाइलाइट्स' सेक्शन में जाएं।

  • अब, एचएससी विज्ञान मार्च-2023 अंतरिम उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और अनुमानित स्कोर की गणना करने के लिए अपनी प्रतिक्रियाओं को सत्यापित करें।

  • यदि आवश्यक हो तो आपत्ति उठाने के लिए आगे बढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed