फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GSEB 12th Result 2021 Date Gujarat Board HSC Science result tomorrow at 8 am on gseb.org

गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2021: 17 जुलाई सुबह 8 बजे जारी होगा 12वीं का साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Fri, 16 Jul 2021 07:25 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 16 Jul 2021 07:25 PM IST
सार

  • गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों के रिजल्ट की तारीख जारी कर दी है। बारहवीं के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों का रिजल्ट कल यानी कि 17 जुलाई को सुबह 8 बजे की जाएगी।

विज्ञापन
GSEB 12th Result 2021 Date Gujarat Board HSC Science result tomorrow at 8 am on gseb.org
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों के रिजल्ट की तारीख जारी कर दी है। बारहवीं के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों का रिजल्ट कल यानी कि 17 जुलाई सुबह 8 बजे जारी होगा। जिन छात्रों ने गुजरात बोर्ड के बारहवीं कक्षा के विज्ञान स्ट्रीम के लिए पंजीकरण किया था, वे जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर बारहवीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2021: जानिए कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? कैसे कर सकेंगे चेक
विज्ञापन


बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक,  बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट स्कूल से स्कूल इंडेक्स नंबर और पासवर्ड के इस्तेमाल से डाउनलोड किया जा सकेगा।  स्कूलों को विद्यार्थियों को रिजल्ट और उनका स्कोर कार्ड उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।  आपको बता दें कि बारहवीं कक्षा की परीक्षा कोरोना वायरस की वजह से इस साल रद्द कर दी गई थी। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

साइंस स्ट्रीम के कुल 1.40 लाख विद्यार्थियों ने इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था। 

महत्वपूर्ण जानकारी
 

बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 17 जुलाई , 2021 सुबह 8 बजे
ऑफिशियल वेबसाइट

gseb.org 


छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए व्यक्तिगत विषयों के साथ-साथ समग्र रूप से ग्रेड डी हासिल किया है। जो विद्यार्थी अपने जीएसईबी बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, वे फिर से बारहवीं कक्षा की परीक्षा में बैठ सकेंगे। हालांकि, अभी बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की विशेष परीक्षा कब होगी इसकी जानकारी नहीं दी है। पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड साइंस स्ट्रीम की परिणाम के बाद कला और वाणिज्य के छात्रों का रिजल्ट जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed