फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GSEB 10th Admit Card released on gseb.org , know how to download it here

GSEB 10th Admit Card: गुजरात बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए, ऐसे डाउनलोड करें

Mon, 21 Mar 2022 01:34 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 21 Mar 2022 01:34 PM IST
सार

GSEB 10th Admit Card: गुजरात बोर्ड की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक दसवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 29 मार्च, 2022 को किया जाएगा।

विज्ञापन
GSEB 10th Admit Card released on gseb.org , know how to download it here
GSEB 10th Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

GSEB 10th Admit Card: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गांधीनगर ने गुजरात बोर्ड की ओर से आयोजित की जा रही 10वीं कक्षा (एसएससी) की बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसे यहां से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूत पड़ेगी। 

विज्ञापन

GSEB 10th Admit Card: स्कूल डाउनलोड करेंगे प्रवेश पत्र
गुजरात बोर्ड की ओर से आयोजित की जा रही 10वीं कक्षा की परीक्षा के प्रवेश पत्र को स्कूल आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों के संबंधित स्कूल सभी जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करके प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह संबंधित स्कूलों से जाकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

GSEB 10th Admit Card: इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा
गुजरात बोर्ड की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक दसवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 29 मार्च, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर छात्रों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा का समय, विषय सूची और अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान छात्र इनका पालन करना न भूलें।  

विज्ञापन

GSEB 10th Admit Card: कैसे डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र?

स्कूल नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के छात्रों के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  gseb.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कक्षा 10वीं के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब सभी जरूरी क्रेडेंशियल को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  • अब प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। 
  • इन्हें डाउनलोड कर लें और छात्रों को सौंप दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed