CWUR वर्ल्ड रैंकिंग में इस विश्वविद्यालय ने आईआईटी और जेएनयू को पछाड़ा
सीडब्ल्यूयूआर वर्ल्ड रैंकिंग मंगलवार की शाम को जारी कर दी गई। इस बार पीयू की रैंकिंग में सुधार हुआ है। पीयू ने आईआईटी गुवाहाटी व जेएनयू जैसे संस्थानों को पीछे छोड़ते हुए 803वीं वर्ल्ड रैंकिंग हासिल की। पिछले साल यह आंकड़ा 807 पर था। पूरे विश्व में अचानक चार पायदान का सुधार पीयू के लिए बड़ी खुशखबरी है। वहीं नेशनल रैंकिंग में पीयू को 12वीं रैंक मिली है। यह आंकड़ा पिछले साल 13 पर था। रिसर्च प्रदर्शन में पीयू को सर्वाधिक अंक मिले वहीं क्वालिटी ऑफ एजुकेशन में सुधार की जरूरत है।
सीडब्ल्यूयूआर रैंकिंग विदेशी एजेंसी जारी करती है। इसमें 61 देशों के शिक्षण संस्थानों को शामिल किया जाता है। क्वालिटी ऑफ एजुकेशन, एलुमिनी एम्प्लायमेंट, रिसर्च आउटपुट, क्वालिटी पब्लिकेशन, साइटेशन, इंफ्लूएन्स आदि बिंदुओं पर अंक निर्धारित होते हैं। पीयू का इस बार 71.6 फीसदी अंक मिले हैं। इसमें क्वालिटी ऑफ एजुकेशन पर 433 अंक मिले हैं। वहीं एलुमिनी एम्प्लायमेंट पर 587 अंक हासिल हुए। रिसर्च प्रदर्शन पर सर्वाधिक 779 अंक मिले हैं।
किस संस्थान को कौन सी मिली रैंक
संस्थान वर्ल्ड रैंकिंग नेशनल रैंकिंग अंक
आईआईएस 435 1 74.9
आईआईएम अहमदाबाद 523 2 73.9
आईआईटी दिल्ली 548 3 73.7
आईआईटी बांबे 587 5 73.3
आईआईटी मद्रास 600 6 73.2
दिल्ली विश्वविद्यालय 608 7 73.1
पंजाब विश्वविद्यालय 803 12 71.6
आईआईटी गुवाहाटी 969 15 70.5
जेएनयू 974 16 70.4
एएमयू 1165 21 69.4
ये भी पढ़ें- अच्छी खबरः अब निजी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को भी मिलेंगे सरकारी की तरह पैसे
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X