फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Graphic Era University Established Placement Record with More than 2500 Job Offers

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने 2500 से ज्यादा जॉब ऑफर्स के साथ प्लेसमेंट का कीर्तिमान स्थापित किया

Fri, 09 Mar 2018 06:34 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
Graphic Era University Established Placement Record with More than 2500 Job Offers

जब अधिकांश इंजीनियरिंग के छात्र स्नातक होने के बाद उपलब्ध रोजगार के तलाश और अवसरों के बारे में चिंतित रहते है, वहीं ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के छात्रों में उत्साह और रौनक देशभर के कुछ प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से काफी अलग है। विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस बार भी प्लेसमेंट में बाजी मारी है,  कुल मिलाकर 2500+ नौकरी की पेशकश के साथ-साथ 280 से अधिक देश-विदेश की नामी-गिरामी एवं प्रतिष्ठित संगठनों ने साल 2017-2018 में परिसर में प्लेसमेंट के लिए तांता लगा रखा है। ऊनो मिंडा, एचएसबीसी, अमेजॉन, बार्कलेज, कैपजीमिनी, टीसीएस, इन्फोसिस, सैपिएन्ट जैसी कई बड़ी कंपनियों की सूची अंतहीन लग रही है।  

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर खुशी का पल तब दुगुना हो गया जब बी. टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा मेघा सिंह को उच्चतम 12 लाख का पैकेज मिला। बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र निखिल त्यागी और बी.टेक एम ई के स्टूडेंट अर्नेस्ट सैमुएल ने 9 लाख का दूसरा सबसे बड़ा पैकेज हासिल किया। तीसरे स्थान पर 7.20 लाख का पैकेज प्रिया मोदी को, जो बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र हैं, अशोक लेलैंड से मिला। टीसीएस और यूनो मिंडा ने 6.33 एवं 5.25 लाख का पैकेज कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए ऑफर किया।
विज्ञापन


न केवल निजी क्षेत्र में ग्राफिक एरा के छात्रों ने चमक दिखाई, बल्कि इसी विश्वविद्यालय ने शीतल बिष्ट जैसी प्रसिद्ध वैज्ञानिक को अपनी छत्र छाया दी है। शीतल बिष्ट इसरो में प्रमुख वैज्ञानिक हैं एवं हाल ही में देहरादून में गर्व के साथ इनका नाम लिया जा रहा है। ग्राफिक एरा में लगातार देखा गया है कि वह सक्रिय रूप से अपने छात्रों को सक्षम बनाते हैं, ताकि वह ऐसे प्रमुख राष्ट्रीय संगठनों में से आने वाले अवसरों को सुरक्षित कर सकें। जिनमें से कुछ इसरो, बीएआरसी, ओएनजीसी हैं जो राष्ट्रों के विकास के लिए काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो डॉ. कमल घनशाला अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, सीएस वर्ग को पढ़ाते हैं। गौरतलब है की प्रो डॉ.  कमल घानशला को हाल ही में प्रणब मुखर्जी द्वारा विजनरी एडुप्रिंयोर ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अध्यक्ष प्रो डॉ. कमल घनशाला के साथ विश्वविद्यालय के चांसलर प्रोफेसर आर.सी. जोशी,  जो इंस्टिट्यूट कंप्यूटर सेंटर, आईआईटी रुड़की, में पूर्व प्रमुख रह चुके हैं, उनके साथ ही प्रोफेसर एलएमएस पालनी, पीएचडी (यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स, यूके) भी इस उपलब्धि में सहभागी हैं।

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय द्वारा विशेष गेट कोचिंग क्लासेस का आयोजन समय-समय पर इच्छुक छात्रों के लिए किया जाता है,  जिसमे गेस्ट के रूप में लेक्चर देने  डॉ. अंकुश मित्तल आते हैं जो प्रमुख शिक्षाविदों में से एक हैं एवं सिंगापुर की नेशनल यूनिवर्सिटी (एनयूएस) के एक जाने-माने चेहरे हैं।  यही नहीं इस विशेष गेट क्लासेस से उन छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है, जिन्होंने उच्चतम स्कोर प्राप्त कर गेट क्लियर किया है। सभी ग्राफिक एरा के विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बहुत शुभकामना एवं आशा करते है की वह 'अपने सपनों को वास्तविकता में बदलें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed