{"_id":"594d22ad4f1c1bd4098b45a0","slug":"graphic-era-handshake-with-tata-technologies-make-engineers-for-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राफिक एरा ने टाटा टेक्नोलॉजी के साथ मिलाया हाथ, बनाएंगे भविष्य के इंजीनियर्स ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ग्राफिक एरा ने टाटा टेक्नोलॉजी के साथ मिलाया हाथ, बनाएंगे भविष्य के इंजीनियर्स
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ मिलकर नए पीढ़ी के इंजीनियर तैयार करने की पहल की है, जिससे उन्हें भविषय के बेहतर इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स मिल सकें। इसमें विशेष रूप से मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग जैसे विषयों में शामिल किया गया है। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, NAAC से "A" ग्रेड मान्यता प्राप्त डीम्ड यूनिवर्सिटी है, जिसे शिक्षा क्षेत्र में उच्चतम स्थान प्राप्त है और पिछले 25 वर्षों से छात्रों को उच्च शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
टाटा टेक्नोलॉजी जो कि एक प्रसिद्ध कंपनी के रूप में भी जानी जाती है, अब शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रबल उद्देश्य से आई है। उनका विशेष ध्यान राज्यों के प्रमुख विश्वविद्यालयों और संस्थानों के साथ साझेदारी करके वैश्विक स्तर पर प्रतिभा को ढूंढ निकालना है। साथ ही, उन्हें कुशल इंजीनियर बनने के लिए तैयार करना है ताकि वे राष्ट्र निर्माण में भागीदारी कर सकें। इसमें विशेष रूप से स्नातक किए हुए छात्रों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिलाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस साझेदारी के तहत ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पढ़ाए जाने वाले बीटेक प्रोग्राम शामिल हैं। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन जैसे प्रोग्राम के लिए टाटा टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पार्टनर लैब्स साझेदारी करेगी।
विज्ञापन
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा आंशिक रूप से बड़े वित्तीय निवेशों को देखा गया है। इंडस्ट्री सिमुलेटेड एनवायरनमेंट और प्रयोगशालाओं को बनाकर छात्रों को उद्योग में नवीनतम अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों से अवगत कराने का उद्देशय है जिससे छात्रों को बेहतर इंजीनियरिंग और प्रबंधन पाठ्यक्रम मिले। साथ ही ऑनलाइन छात्रों को सिखाने के लिए पोर्टल भी तैयार किया गया है।
इसके अलावा, टाटा टेक्नोलॉजीज के तकनीकी विशेषज्ञ ग्राफिक एरा के छात्रों के साथ प्रत्यक्ष रूप से बातचीत करेंगे जो उन्हें उद्योग की गठबंधन प्रौद्योगिकियों और उन्नत कौशल की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी देंगे। इस साझेदारी से यूनिवर्सिटी के छात्रों को काफी लाभ मिलेगा और भविष्य की चुनौतियों के लिए वो समय से पहले ही संपूर्ण रूप से तैयार हो सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X