फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GPAT Answer Key 2021 challenge date extended Raise objection till March 11

ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट: उत्तर कुंजी को चुनौती देने की तारीख बढ़ी, 11 मार्च तक मौका

Wed, 10 Mar 2021 10:50 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 10 Mar 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
GPAT Answer Key 2021 challenge date extended Raise objection till March 11
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) की उत्तर कुंजी को चुनौती देने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब उत्तर कुंजी के प्रश्नों के उत्तर पर 11 मार्च तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  gpat.nta.nic.in के जरिए उत्तर कुंजी के सवालों के जवाबों को चुनौती दे सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-न कोचिंग न टेस्ट सीरीज, इंटरनेट से पढ़ाई कर आईएएस बनीं अनुकृति से जानिए सिविल सेवा के टिप्स
विज्ञापन


ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट की उत्तर कुंजी 7 मार्च को जारी हुई थी। उत्तर कुंजी के सवालों के जवाबों को चुनौती देने की आखिरी तारीख 9 मार्च रखी गई थी, जो अब 11 मार्च हो गई है। अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी के प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। यह परीक्षा इसी साल 27 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। जिसका आयोजन एम फार्मा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होता है। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की थी और कुल प्रश्नों की संख्या 125 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मार्च को जारी होगा रिजल्ट
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट का रिजल्ट 15 मार्च को जारी होगा। परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।

इसे भी पढ़ें-सरकार का बड़ा फैसला : इस सूबे में नहीं होगी परीक्षाएं, सीधे अगली कक्षा में प्रमोट होंगे बच्चे

ऐसे डाउनलोड करें GPAT आंसर की 2021
-सबसे पहले जीपीएटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-जीपीएटी की आधिकारिक वेबसाइट ntagpat.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको उत्तर कुंजी का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed