फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Govt announced to make 21 new Sainik school with ngo private schools and state govt

Sainik Schools: रक्षा मंत्रालय ने की घोषणा, 21 नए सैनिक स्कूलों की होगी स्थापना

Sat, 26 Mar 2022 06:49 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 26 Mar 2022 06:49 PM IST
सार

साल 2022-23 से सैनिक स्कूलों में लड़कियों को भी प्रवेश दिया जाएगा। सरकार ने इस बात की पुष्टि सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष की थी।

विज्ञापन
Govt announced to make 21 new Sainik school with ngo private schools and state govt
Ministry of Defence - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को महत्वपूर्ण घोषणा की है। मंत्रालय ने बताया कि जल्द ही 21 सैनिक स्कूलों की स्थापना की जाएगी। यह निजी स्कूल, एनजीओ और राज्य सरकारों के साथ मिलकर शुरू किए जाएंगे। इन स्कूलों की स्थापना साझेदारी के तहत बनाए जाने वाले 100 स्कूलों के अतर्गत किया जा रहा है। ये स्कूल देशभर में स्थापित किए जाएंगे और वर्तमान में संचालित स्कूलों से अलग होंगे। 

विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के तहत फैसला
केंद्र सरकार निजी स्कूल, एनजीओ और राज्य सरकारों के साथ मिलकर 100 सैनिक स्कूलों की स्थापना करने वाली है। इसके माध्यम से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सैन्य बलों में भर्ती और बेहतर भविष्य निर्माण की सुविधा देना है। इसके साथ ही यह फैसला निजी क्षेत्र को सरकार के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण और युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में मदद करेगा। 
विज्ञापन


लड़कियों को भी मिलेगा प्रवेश
साल 2022-23 से सैनिक स्कूलों में लड़कियों को भी प्रवेश दिया जाएगा। सरकार ने इस बात की पुष्टि सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष की थी। सरकार की ओर से बनाए जाने वाले नए सैनिक स्कूल संबंधित शिक्षा बोर्डों से संबद्ध होंगे साथ ही सैनिक स्कूल सोसायटी से संबद्ध होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed