{"_id":"68d94be3d7bb8e8eeb001ade","slug":"goa-iit-campus-government-cancels-iit-campus-plan-in-codar-village-following-local-opposition-read-here-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT Campus: गोवा सरकार ने कोदार गांव में आईआईटी कैंपस योजना रद्द की, स्थानीय विरोध के बाद लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIT Campus: गोवा सरकार ने कोदार गांव में आईआईटी कैंपस योजना रद्द की, स्थानीय विरोध के बाद लिया बड़ा फैसला
Sun, 28 Sep 2025 08:29 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:29 PM IST
सार
Goa IIT Campus: गोवा सरकार ने कोदार गांव में IIT कैंपस बनाने की योजना रद्द कर दी है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों के विरोध के बाद यह बड़ा निर्णय लिया गया। आईआईटी अभी भी फर्मागुड़ी में कार्यरत रहेगा।
विज्ञापन
गोवा सीएम प्रमोद सावंत
- फोटो : एएनआई
विस्तार
Goa IIT Campus Cancellation: गोवा सरकार ने रविवार को कोदार गांव में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कैंपस बनाने की योजना को रद्द कर दिया। यह निर्णय ग्रामीणों और किसानों द्वारा किए गए विरोध के बाद लिया गया।
विज्ञापन
इंडस्ट्रीज मंत्री सुभाष शिरोडकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दक्षिण गोवा के कोदार गांव में IIT-गोवा कैंपस का निर्माण अब नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से इस मुद्दे पर चर्चा की थी। शिरोडकर ने बताया, "मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस प्रोजेक्ट को गांव के लोगों पर जबरदस्ती लागू नहीं करना चाहते।"
विज्ञापन
कोदार के किसानों ने किया था विरोध
कोदार के अधिकांश निवासी, जो किसान हैं, ने इस परियोजना का विरोध किया था। उनका कहना था कि IIT कैंपस क्षेत्र के प्राकृतिक वातावरण को नुकसान पहुंचाएगा और उनकी आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन
मंत्री ने यह भी कहा कि कोदार में IIT कैंपस से क्षेत्र में विकास तो आता, लेकिन अब यह संस्था फर्मागुड़ी, पोन्डा में कार्यरत रहेगी। वर्तमान स्थान पर विस्तार की कोई संभावना नहीं है, इसलिए नई साइट की तलाश आवश्यक हो जाएगी।
शिरोडकर ने कहा कि परियोजनाओं के खिलाफ ऐसा विरोध राज्य के विकास के लिए हानिकारक है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ "स्वार्थी तत्व" लोगों को विकास योजनाओं के खिलाफ भड़काते हैं। उनका कहना था कि कोदार में IIT कैंपस से किसानों की भूमि या आजीविका पर कोई असर नहीं पड़ता।
कमेंट
कमेंट X