Goa Board 12th Result: कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी, अभ्यर्थी इन वेबसाइट्स पर ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट
गोवा बोर्ड ने कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी कर दिया है, अभ्यर्थी gbshse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- gbshse.gov.in, या एसएमएस के माध्यम से देख सकते हैं। जीबीएसएचएसई ने इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से राज्य में कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित नहीं की थी। जिसके बाद मूल्यांकन नीति के आधार पर परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया।
गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम: ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- चरण 1: gbshsegoa.net पर जाएं।
- चरण 2: परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और नाम दर्ज कर सब्मिट करें।
- चरण 4: अभ्यर्थी गोवा बोर्ड एचएसएससी परिणाम देख सकते हैं।
एसएमएस के जरिए प्राप्त कर सकते हैं अपना परिणाम
एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्र GOA12<स्पेस>सीट नंबर लिखकर 56263/58888/5676750 पर भेज सकते हैं। वे जीबी12<स्पेस>सीट नंबर भी टाइप कर 54242 पर भेज सकते हैं।
सीबीएसई के फैसले के एक दिन बाद लिया परीक्षा रद्द करने का निर्णय
बता दें कि राज्य कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर को देखते हुए कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की थी। केंद्र द्वारा सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द करने की घोषणा के एक दिन बाद कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द करने का राज्य का निर्णय आया। इस निर्णय का पालन सीआईएससीई और कई राज्य सरकारों ने भी किया था।
ऐसे तैयार होगा परिणाम
परीक्षा रद्द होने के बाद आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों की मार्किंग की जाएगी। बोर्ड ने 30:40:30 प्रारूप के आधार पर परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत कक्षा दसवीं के 30 फीसदी, कक्षा 11वीं के 30 फीसदी और कक्षा बारहवीं के 40 फीसदी अंकों के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। मूल्यांकन के दौरान प्रायोगिक कार्य के अंकों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
कमेंट
कमेंट X