फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Goa GBSHSE HSSC Class 12 result declared: here are the steps to check the result

Goa Board 12th Result: कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी, अभ्यर्थी इन वेबसाइट्स पर ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

Sun, 18 Jul 2021 12:42 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 18 Jul 2021 12:42 PM IST
सार

गोवा बोर्ड ने कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी कर दिया है, अभ्यर्थी gbshse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
Goa GBSHSE HSSC Class 12 result declared: here are the steps to check the result
Goa 12th result 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- gbshse.gov.in, या एसएमएस के माध्यम से देख सकते हैं। जीबीएसएचएसई ने इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से राज्य में कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित नहीं की थी। जिसके बाद मूल्यांकन नीति के आधार पर परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम: ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • चरण 1: gbshsegoa.net पर जाएं।
  • चरण 2: परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और नाम दर्ज कर सब्मिट करें।
  • चरण 4: अभ्यर्थी गोवा बोर्ड एचएसएससी परिणाम देख सकते हैं।

एसएमएस के जरिए प्राप्त कर सकते हैं अपना परिणाम

 

एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्र GOA12<स्पेस>सीट नंबर लिखकर 56263/58888/5676750 पर भेज सकते हैं। वे जीबी12<स्पेस>सीट नंबर भी टाइप कर 54242 पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई के फैसले के एक दिन बाद लिया परीक्षा रद्द करने का निर्णय

बता दें कि राज्य कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर को देखते हुए कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की थी। केंद्र द्वारा सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द करने की घोषणा के एक दिन बाद कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द करने का राज्य का निर्णय आया। इस निर्णय का पालन सीआईएससीई और कई राज्य सरकारों ने भी किया था।

विज्ञापन

ऐसे तैयार होगा परिणाम

परीक्षा रद्द होने के बाद आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों की मार्किंग की जाएगी। बोर्ड ने 30:40:30 प्रारूप के आधार पर परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत कक्षा दसवीं के 30 फीसदी, कक्षा 11वीं के 30 फीसदी और कक्षा बारहवीं के 40 फीसदी अंकों के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। मूल्यांकन के दौरान प्रायोगिक कार्य के अंकों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed