फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Goa Board Releases Class 12 Evaluation Criteria

गोवा बोर्ड: 12वीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी, इस फार्मूले से तैयार होंगे परिणाम

Sat, 26 Jun 2021 04:56 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 26 Jun 2021 04:56 PM IST
सार

  • गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (जीबीएसएचई) ने बारहवीं कक्षा के परिणाम के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Goa Board Releases Class 12 Evaluation Criteria
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (जीबीएसएचई) ने बारहवीं कक्षा के परिणाम के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी कर दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.info पर बारहवीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी किया गया है। बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट 30:30:40 फार्मूले से तैयार करेगा। बोर्ड की तरफ से बारहवीं के परिणाम जुलाई तक जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


ऐसे समझिए मूल्यांकन फार्मूला
बारहवीं का रिजल्ट दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। रिजल्ट तैयार करने के लिए 10वीं और 11वीं की परीक्षाओं में प्राप्त अंकों को 30-30 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। जबकि, 12वीं के अंकों का वेटेज 40 फीसदी होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हस्तशिल्प पर कौशल मॉड्यूल पेश
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं कक्षा के सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों के औसत अंकों को लिया जाएगा। जबकि ग्यारहवीं के  थ्योरी पेपर के अंतिम अंकों को रिजल्ट तैयार करने में शामिल किया जाएगा। बारहवीं के यूनिट टेस्ट और मिड-टर्म परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को रिजल्ट तैयार करने का आधार बनाया जाएगा। मूल्यांकन नीति से संतुष्ट नहीं होने वाले विद्यार्थी कोरोना वायरस से पैदा हुई स्थिति के अनुकूल होने पर परीक्षा दे सकेंगे। बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने के लिए स्कूलों को बारहवीं में पढ़ाने वाले स्कूल के प्रिंसिपल और कम से कम चार वरिष्ठतम शिक्षकों से परिणाम समिति बनाने का निर्देश दिया है। इस समिति में एक सदस्य दूसरे स्कूल का शामिल होगा।

इसे भी पढ़ें-जेईई एडवांस 2021: जल्द घोषित होगी परीक्षा की तिथि, आईआईटी खड़गपुर ने जारी की अधिसूचना


गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था और छात्रों को इस साल आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed