GBSHSE SSC Result 2025: गोवा बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं के नतीजे, शाम इतने बजे से कर सकेंगे चेक
GBSHSE SSC Result: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन आज शाम 5 बजे कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। जो छात्र 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आज अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GBSHSE Goa Board 10th Result 2025: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने घोषणा की है कि कक्षा 10वीं के नतीजे 7 अप्रैल, यानी आज शाम 5 बजे घोषित जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है, वे घोषणा होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in. और results.gbshsegoa.net. पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे।
18,838 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
इस साल 18,838 छात्र-छात्राएं नियमित श्रेणी में शामिल हुए थे, जिनमें 9,280 लड़के और 9,558 लड़कियां शामिल थीं। परीक्षाएं 1 मार्च से 21 मार्च तक गोवा के 32 केंद्रों पर आयोजित की गईं।
इससे पहले 27 मार्च को गोवा बोर्ड ने एचएसएससी कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित किए थे। 10 फरवरी से 1 मार्च के बीच आयोजित परीक्षा में कुल 17,686 छात्र बैठे थे।
गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं के हजारों छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जोकि आज समाप्त होने वाला है। शाम 5 बजे से छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्कूल 9 अप्रैल, 2025 को service1.gbshse.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल द्वारा समेकित परिणाम पत्रक डाउनलोड कर सकते हैं। मूल अंकतालिकाएं ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होंगी तथा उन्हें संबंधित विद्यालयों से प्राप्त करना होगा।
Goa Board SSC Result 2025 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in या results.gbshsegoa.net पर जाएं।
- परिणाम लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन पेज खोलें।
- अपना रोल नंबर या सीट नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X