फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GLA university students got 12 lakh internationals placement

जीएलए के छात्रों को मिला 12 लाख का इंटरनेशनल प्लेसमेंट

Wed, 08 Mar 2017 08:37 PM IST
amarujala.com- Presented by : नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by : नवीन चौहान Updated Wed, 08 Mar 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
 GLA  university students got 12 lakh internationals placement
-

जीएलए विश्वविद्यालय में यूफलैक्स लि. के कैंपस प्लेसमेंट के दौरान छात्रों ने उत्कृष्ट शिक्षा और वर्षों की कड़ी मेहनत से प्राप्त ज्ञान का परिचय देते हुए अपना भाग्य आजमाया और निःसन्देह कामयाबी ने छात्रों के कदम भी चूमे। तीन छात्रों को पोलैंड स्थित यूफलैक्स में ही 12 लाख के पैकेज पर रोजगार का अवसर मिला। बीटेक मैकेनिकल के शुभम सचदेवा, यादवेन्द्र सिंह भदौरिया और यमन जैन का चयन पोलैंड स्थित यूफलैक्स में हुआ है।

विज्ञापन


यूफलैक्स पोलैंड में हुए चयन पर खुशी जाहिर करते हुए बीटेक मैकेनिकल के छात्र यादवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि यह उपलब्धि उनके लिए बहुत बड़ी बात है कि उन्हें विश्वविद्यालय से ही कैंपस रिक्रूटमेंट के दौरान विदेषी कंपनी में 12 लाख के पैकेज पर चयन मिला है। छात्र शर्मा ने कहा कि अगर जीवन में छात्रों को अपना करियर बनाना है तो वह है एक जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा। जहां छात्र अपना करियर संवारने में कामयाब होंगे। चयनित हुए छात्र शुभम सचदेवा कहते हैं कि विश्वविद्यालय से हुए चयन पर उन्हें बहुत खुशी है। उन्होंने बताया कि गुरूजनों और माता-पिता के आशीर्वाद से उन्हें यह मुकाम मिला है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के बारे में छात्रों ने बताया कि वास्तविकता में जीएलए के बीटेक मैकेनिकल में करियर है, लेकिन हर छात्र को मुकाम पाने के लिए मेहनत करना अतिआवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये पहला मौका नहीं...

 GLA  university students got 12 lakh internationals placement

छात्रों के विदेशी कंपनी में हुए चयन पर ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के डीन एवं हेड प्रो.ए.के.वर्मा ने हर्ष जताया और छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीटेक के छात्रों ने विश्वविद्यालय में कैंपस रिक्रूटमेंट के दौरान रोजगार हासिल कर विश्वविद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मौका नहीं जब विश्वविद्यालय में कैंपस रिक्रूटमेंट के दौरान विदेशी कंपनियों में छात्रों चयन हुआ है। पहले भी कई छात्रों का चयन जानी-मानी विदेशी कंपनियों में हुआ है। साथ ही उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि छात्र मेहनत करें, विश्वविद्यालय के शिक्षक और पदाधिकारी उनके हर कदम पर साथ हैं।

जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में यूफलैक्स लि. के कैंपस रिक्रूटमेंट का यह कोई पहला मौका नहीं है। पहले भी इस कंपनी ने विश्वविद्यालय में कैंपस कर 8 छात्रों को रोजगार दिया। वह भी 10 लाख के पैकेज पर। इनमें 4 छात्र नोएडा स्थित यूफलैक्स में और 4 विदेश की कंपनी में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed