फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   German Varsity and Sector Skill Council will jointly conduct certificate courses

खुशखबरी: जर्मन वर्सिटी कराएंगे AI जैसे कई सर्टिफिकेट कोर्सेज, केंद्र का उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ करार

Fri, 29 Dec 2023 05:42 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 05:42 AM IST
सार

दस महीने के इन सर्टिफिकेट कोर्स में ऑनलाइन मोड से ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी। इन कोर्स के माध्यम से युवा अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर वैश्विक स्तर पर अपने आपको अपग्रेड कर सकेंगे।

विज्ञापन
German Varsity and Sector Skill Council will jointly conduct certificate courses
छात्रों के लिए खुशखबरी (सांकेतिक)

विस्तार

केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय के साथ मिलकर जर्मन वर्सिटी एआई व एप्लिकेशन टेक्नोलॉजी लीडरशिप, इंटरनेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी लीडरशिप, मेक्ट्रोनिक्स, रोबोटिक्स, 5जी और टेक्नोलॉजी लीडरशिप कोर्स में पढ़ाई करवाएगी। दस महीने के इन सर्टिफिकेट कोर्स में ऑनलाइन मोड से ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी। इन कोर्स के माध्यम से युवा अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर वैश्विक स्तर पर अपने आपको अपग्रेड कर सकेंगे।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय के तीन सेक्टर स्किल काउंसिल ने जर्मन वर्सिटी के साथ मिलकर तीन पाठ्यक्रमों में पढ़ाई को मंजूरी दी है। जर्मन वर्सिटी के नैनो मास्टर कार्यक्रम को मान्यता देते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर काउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई), मैनेजमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप एंड प्रोफेशनल स्किल्स काउंसिल (एमईपीएससी), और ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल (एएसडीसी) के साथ समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जर्मन वर्सिटी दयानंद सागर, एमआईटी एडीटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी रोपड़, चेन्नई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी समेत कई अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर भी पढ़ाई करवाएगी। वहीं, केआर मंगलम विश्वविद्यालय (गुरुग्राम) और शारदा विश्वविद्यालय (नोएडा) ने भी इन कोर्स में पढ़ाई के लिए समझौता किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed