कैसे पाएं सरकारी नौकरी? जानें IDES गौरव कौशल से सफलता के टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारे देश में सरकारी नौकरी पाने वालों की संख्या कम नहीं है। NDA हो या SSC, बैंकिग हो या रेलवे हर कोई किसी न किसी क्षेत्र के लिए सरकारी परीक्षा की तैयारी में जुटा है। लेकिन मंजिल को पाने के लिए सही स्ट्रेटजी और गाइडेंस की जरूरत है।
यहां हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जो हर किसी के लिए प्रेरणा है। IDES (IAS-allied) गौरव कौशल, जिन्होंने IIT-JEE, UPSC, और SSC जैसे कई एग्जाम क्रैक किये हैं, जालंधर में रक्षा संपदा अधिकारी (Defence Estates Officer Jalandhar) के पद पर देश के प्रति अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।
ड्यूटी करने के साथ-साथ वे उन युवाओं को फ्री कोचिंग भी देते हैं जो सिविल सेवा या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पेज और यू ट्यूब चैनल के माध्यम से वे न केवल युवाओं को करियर गाइडेंस और टाइम मैनेजमेंट सीखाते हैं बल्कि फिट रहने के तरीके और जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट भी करते हैं।
मुख्य तथ्य-
- पंचकूला के गौरव ने इलेक्ट्रनिक्स से इंजीनियरिंग की पढाई पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से की है।
- पढ़ाई के साथ ही उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी भी शुरू कर दी थी।
- तैयारी के लिए उन्होंने किसी कोचिंग की मदद नहीं ली बल्कि स्ट्रेटजी बनाकर पढ़ाई की और साल 2012 में आईएएस परीक्षा पास कर दूसरी सूची में देशभर में 38वीं रैंक हासिल की।
- गौरव की पहली पोस्टिंग हिमांचल प्रदेश के कसौली में सीईओ के पद पर हुई। फिर चंडीगढ़ में डिफेंस इस्टेट ऑफिसर काम किया।
- वर्तमान में, डीआईईएस गौरव जालंधर में डिफेंस इस्टेट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
लाइन सेशन ज्वाइन करने के लिए यहां क्ल्कि करें...
कमेंट
कमेंट X